{"_id":"574f35e14f1c1b9f4a10937e","slug":"gains-upon-completion-of-the-work-before-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा के पहले काम पूरा करने पर मिलेगा लाभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा के पहले काम पूरा करने पर मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
khethi, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश शासन से आए संयुक्त कृषि निदेशक विवेक सिंह ने मंडल में खेत तालाब योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मंडल में झांसी में हुए कार्यों को संतोष जनक बताया। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वह खेत तालाब का शेष कार्य वर्षा के पहले पूरा कराएं, ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के तहत किए जा रहे कार्य जनपद झांसी में मंडल के अन्य जिलों की अपेक्षा बेहतर हैं। बबीना विकास खंड के ग्राम गणेशगढ़ में निरीक्षण के दौरान पाया कि कच्चा कार्य पूरा हो चुका है और पक्का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने लाभार्थियों को योजना के लाभ से अवगत कराया। मौके पर उपस्थित उप कृषि निदेशक डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि गणेश गढ़ जैविक खेती के तहत चयनित ग्राम है।
उन्होंने बताया कि जनपद में 250 के लक्ष्य के सापेक्ष 242 खेत तालाबों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कुल 226 खेत तालाबों पर कच्चा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 15 खेत तालाबों पर पक्का कार्य शुरू हो गया है और 2 खेत तालाबों पर पक्का कार्य भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि 190 किसानों के खातों में पहली किश्त के 26250 रुपये डीबीटी के तहत हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी कमल कटियार, उपेंद्र नाथ खरवार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्य समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।