फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gadkari press bundelkhand devlopment button

गडकरी ने दबाया बुंदेलखंड के विकास का ‘बटन’

Mon, 04 Mar 2019 12:40 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 04 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
gadkari press bundelkhand devlopment button
nitin gadkari - फोटो : amarujala
रविवार को झांसी आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी क्षेत्र के विकास की 616.42 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

गडकरी के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंच से बटन दबाकर 4.76 करोड़ की लागत से निर्मित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया। जबकि, 611.65 करोड़ की लागत की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की परियोजनाएं शामिल हैं। 17.5 करोड़ की लागत से ईस्ट वेस्ट फोरलेन कॉरिडोर को जोड़ने वाले स्थान ग्वालियर रोड हवाई पट्टी के आगे चौराहे का निर्माण किया जाएगा। 14.15 करोड़ की लागत से मेडिकल बाईपास चौराहा और महेबा - गुरसराय मार्ग पर दो अंडरपास का निर्माण होगा। 24 करोड़ की लागत से अलग - अलग स्थानों पर 21 फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा। झांसी के अलावा ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ।
विज्ञापन


ये भी हुए शिलान्यास
- सर्किट हाउस और पीडब्लूडी मुख्य अभियंता परिसर की सड़कों का निर्माण।
- शिवपुरी रोड से राजघाट कॉलोनी, बैंकर्स कॉलोनी और सीपरी बाजार की रायगंज कॉलोनी की सड़क का निर्माण।
- एरच - गुरसराय - मऊरानीपुर मार्ग का निर्माण।
- रानीपुर निवाड़ी मार्ग का निर्माण।
- रानीपुर और बरुआसागर के रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों का निर्माण।
- हंसारी - बैदोरा, रक्सा - करारी और बबीना तालबेहट सड़क का निर्माण।
- सहारा कॉलोनी से पंचवटी कॉलोनी की ओर सड़क का निर्माण।
- पं. दीनदयाल सभागार के उच्चीकरण का काम।
- प्रदर्शनी मैदान में पार्क और पुस्तकालय का निर्माण।
- हीरोज ग्राउंड खेल मैदान का उच्चीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed