{"_id":"60c7b13a8ebc3e175424d262","slug":"gadi-stand-fighting-fire-three-injurd-jhansi-news-jhs1971151174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी खड़ी करने के विवाद में फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी खड़ी करने के विवाद में फायरिंग, तीन घायल
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर के थाना कोतवाली इलाके का मुहल्ला दुबे का चौक रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। इसके साथ ही चीखपुकार मच गई। यहां गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद के बीच एक पक्ष के लोगों ने असलहे लहराकर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घटना से पूरे कस्बे में सनसनी मच गई। घटना में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से तीन को हिरासत में भी ले लिया गया है। बाकी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रहीं हैं।
बीती रात मोहल्ला दुबे चौक में रहने वाले सेठिया परिवार के लोग कार से अपने घर आए। इस दौरान सड़क पर पड़ोसी सराफा कारोबारी मुकेश अग्रवाल की बाइक खड़ी हुई थी। इस पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। ये सुनकर पड़ोसी मुकेश अग्रवाल और उनके परिवार के लोग भी बाहर आ गए। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी बीच सेठिया परिवार के सदस्यों की ओर से असलहे लहराते हुए फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसमें अशोक और मुकेश अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमित अग्रवाल को भी चोट आई। इस दौरान दहशत फैलाने की गरज से हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। हालत गंभीर होने पर अशोक और मुकेश अग्रवाल को मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने अमन अग्रवाल की तहरीर पर विनोद सेठिया, राकेश सेठिया, दीपेश सेठिया, मनीष सेठिया, मनोज सेठिया, कल्लू उर्फ संजीव सेठिया, अखिलेश विश्वकर्मा व शुभम ताम्रकार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाएं उतरीं सड़क पर
झांसी। बीती रात हुई घटना का आक्रोश सोमवार को फूटा। आक्रोशित महिलाएं सड़क पर उतर आई। उनके भारी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने आसपास का बाजार बंद करा दिया। इस दौरान महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी शिवहरि मीणा से भी महिलाएं मिलीं। महिलाओं ने कहा कि दबंगों की वजह से पूरा क्षेत्र परेशान है।
आरोपियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई: एसएसपी
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित पक्ष से घटना के बार में पूरी जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गईं हैं, जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
छावनी में तब्दील रहा इलाका
झांसी। गोलीबारी की घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश रहा। गुस्साए लोगों का कहना था कि आरोपी पक्ष के लोग आए दिन अपनी हनक कायम रखने की नीयत से गुंडागर्दी करते रहते हैं। इलाके के लोग उनकी दहशत में है। क्षेत्र में में तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां घटना के बाद से लेकर सोमवार को दिन भर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।