{"_id":"615a09b48ebc3e626d1ae590","slug":"future-inflation-before-festival-near-petrol-100-in-jhansi-jhansi-news-jhs20581610","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार से पहले फूटा महंगाई का पटाखा, झांसी में पेट्रोल 100 के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार से पहले फूटा महंगाई का पटाखा, झांसी में पेट्रोल 100 के पास
विज्ञापन
झांसी। लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते रेट बेचैन करने लगे हैं। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही रविवार को डीजल 91 रुपये लीटर और पेट्रोल 100 के पास पहुंच गया। वहीं झांसी से सटे मध्य प्रदेश में तो रेट 100 रुपये प्रति लीटर के पार भी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम से आम आदमी का जीवन यापन मुश्किल हो रहा है।
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसकी वजह से दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। पांच दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत एक रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है। इससे घरेलू खाद्य सामग्री और फलों के अलावा अन्य सामान भी महंगा हो रहा है। अब जब त्योहार सिर पर हैं, ऐसे में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर के आसपास पहुंच जाने से लोग परेशान हैं। जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पेट्रोल की कीमत 111.64 रुपये है, जबकि डीजल 100.43 रुपये प्रति लीटर है। लोगों का कहना है कि हालात अब बिगड़ने लगे हैं। सरकार को इसी ओर ध्यान देना चाहिए।
आम लोगों की जीवनचर्या काफी हद तक प्रभावित हुई है। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की बढ़ी कीमतें घरेलू बजट को बेपटरी कर चुकी हैं।
डीबी सक्सेना, बंसल कालोनी
महंगाई का रोना किसी काम का नहीं है। इसके लिए हमें खुद से सोचना होगा। वाहनों का प्रयोग जरूरी होने पर करेंगे, तभी बजट नियंत्रित होगा।
अखिलेश श्रीवास्तव, लहर गेट
पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। पेट्रोल पर ज्यादा पैसा खर्च होगा तो निश्चित ही लोगों के घर का बजट बिगड़ेगा।
जितेंद्र खटीक, खटकियाना
सरकार को आम आदमी की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ने से मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बुरी तरह गड़बड़ा गया है।
समर अग्रवाल, सदर बाजार
पेट्रोल की कीमतों ने खर्च को डेढ़ गुना कर दिया है। इससे घरेलू उत्पाद और दवाओं की कीमत भी बढ़ गई हैं। यह चिंता की बात है।
कमलेश गिरी (एमआर) सिद्धेश्वर नगर
इसी तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती रहीं तो आने वाले त्योहारों पर घर का बजट काफी बढ़ जाएगा। खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ जाने से लोग परेशान हैं।
अरुण कोहली, सिविल लाइंस
पांच दिनों में कितनी रही कीमत (रुपये / लीटर) में
दिनांक इंडियन ऑयल भारत पेट्रोलियम
पेट्रोल-डीजल पेट्रोल-डीजल
29 सितंबर 98.13 89.61 98.21 89.69
30 सितंबर 98.37 89.91 98.45 90.00
01 अक्तूबर 98.61 90.22 98.69 90.30
02 अक्तूबर 98.85 90.52 98.94 90.30
03 अक्तूबर 99.10 90.82 99.18 90.60