{"_id":"664a768a1359388b8e0a0334","slug":"fungal-infection-from-head-to-toe-hair-is-falling-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-318164-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सिर से लेकर पैर तक हो रहा फंगल इंफेक्शन, झड़ जा रहे रहे बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सिर से लेकर पैर तक हो रहा फंगल इंफेक्शन, झड़ जा रहे रहे बाल
विज्ञापन
त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास ओपीडी में 50 फीसदी मरीज इसी बीमारी के पहुंच रहे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भीषण गर्मी और तेज धूप में सन बर्न (धूप में त्वचा का झुलस जाना) के साथ-साथ फंगल इंफेक्शन के भी मरीज बढ़ गए हैं। इन दिनों त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास ओपीडी में 50 फीसदी मरीज तो इसी बीमारी के दिखाने के आ रहे हैं। लोगों को सिर से लेकर पैर तक फंगल इंफेक्शन हो जा रहा है। सिर के बाल तक झड़ जा रहे हैं।
गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलने और वातावरण में उमस की वजह से शरीर की त्वचा के ऊपर फंगस पनप जाती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक शिवहरे ने बताया कि ये शरीर की त्वचा के उस भाग में पनपती है, जहां नमी होती अथवा पसीना रुकता है। शुरुआत में छोटे-छोटे लाल रंग के चकत्ते होते हैं। तेज खुजली शुरू हो जाती है। इससे कई मरीजों को तो रात में नींद तक नहीं आती है। फिर ये संक्रमण पूरे शरीर में फैलने लगता है। उन्होंने बताया कि पहले युवाओं को सिर में फंगल इंफेक्शन नहीं होता था। अब इस संक्रमण की वजह से बाल तक झड़ जा रहे हैं। बिना डॉक्टरों की सलाह के मेडिकल स्टोर से लेकर स्टेराॅयड युक्त ट्यूब लगाने से बीमारी की प्रतिरोध शक्ति बढ़ जाती है। फिर ये बीमारी ठीक होने में कई-कई महीने ले लेती है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज श्रीवास्तव कि फंगल इंफेक्शन संक्रामक बीमारी होती है। ऐसे में यदि परिवार के किसी व्यक्ति को ये बीमारी होती है तो दूसरों को उसका इस्तेमाल किया हुआ कपड़ा और तौलिया आदि उपयोग नहीं करना चाहिए। इन दिनों ओपीडी में 50 फीसदी मरीज इसी बीमारी के दिखाने आ रहे हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- सूती और ढीले कपड़े पहनें
- कभी भी गीले कपड़े न पहनें
- रोज नहाएं और नमी को पूरी तरह पोछें
- साबुन, तौलिया, कपड़ों को साझा न करें
- धुले कपड़ों को सूरज की रोशनी में सुखाएं