{"_id":"60ff0e028ebc3e58694ac7b6","slug":"from-today-all-hospitals-and-health-centers-will-have-pneumonia-vaccine-jhansi-news-jhs2004687170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा निमोनिया का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा निमोनिया का टीका
विज्ञापन
झांसी। निमोनिया से बचाने के लिए लगाए जाने वाला टीका पीसीवी नहीं होने के कारण बच्चों को निमोनिया का टीका नहीं लग पा रहा था। जिसके चलते बच्चों के अभिभावकों को अस्पतालों से मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। विभाग द्वारा जिले में सात हजार दौ सौ वैक्सीन मुहैया कर दी गईं हैं। आज से जिले के सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर पीसीवी का टीका लगाया जाएगा।
जानलेवा निमोनिया से बचाने के लिए नवजातों को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पीसीवी टीका लगाया जाता है। जो जन्म के डेढ़ महीने, साढ़े तीन माह व नौ महीने पर लगता है। लेकिन लगभग एक महीने से वैक्सीन नहीं होने के कारण लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। लगभग एक महीने का समय बीत जाने के बाद जिले के सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रवि शंकर ने बताया कि विभाग द्वारा सात हजार दौ सौ वैक्सीन के डोज मुहैया कराया गया है। मंगलवार से सभी अस्पतालों व केंद्रों पर निमोनिया का टीका लगाया जाएगा।