फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   From history to national security issues became the center of attraction

Jhansi News: इतिहास से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे बने आकर्षण का केंद्र

Mon, 27 Jul 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 27 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
From history to national security issues became the center of attraction
झांसी। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल में आयोजित एमएचएमयूएन-2026 में वैश्विक सुरक्षा से लेकर संविधान तक के विषय गूंजे। इतिहास, राष्ट्रीय सुरक्षा और पत्रकारिता के मुद्दे भी आकर्षण का केंद्र बने। लोकतंत्र, नीति और राष्ट्र निर्माण पर भी बहस हुई। रविवार को दो दिवसीय सम्मेलन का समापन हो गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के अंतिम दिन विभिन्न समितियों के 15 सत्रों के प्रतितिनिधियों ने अपने-अपने एजेंडे पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद अफ्रीकी महाद्वीप के विभिन्न संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में मानवाधिकारों की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। इथियोपिया, सूडान, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, मिस्र, जर्मनी, भारत सहित विभिन्न देशों की प्रतिनिधि की भूमिका निभाते हुए छात्रों ने अफ्रीका के संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में मानवाधिकारों की स्थिति पर अपने-अपने देशों का पक्ष रखा और हल भी सुझाए। संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूक निर्णयों एवं समग्र स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम समिति ने विकासशील देशों में नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा देना और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मध्य-पूर्व एवं फारस की खाड़ी में हालिया संघर्षों के परिप्रेक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के समक्ष बढ़ते खतरों पर मंथर किया। स्कूल निदेशक गौरव मिश्रा ने कहा कि एमएचएमयूएन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर विचारों, नेतृत्व क्षमता और समाधान खोजने की यात्रा रही। विद्यार्थियों ने जिस गंभीरता, आत्मविश्वास से अपनी बात रखी, वह भविष्य के सक्षम नेतृत्व की झलक प्रस्तुत करता है। चेयरमैन नीरज खत्री ने कहा कि एमएचएमयूएन ने यह सिद्ध किया कि संवाद, सहयोग और कूटनीति के माध्यम से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का समाधान खोजा जा सकता है। चेयरपर्सन अनु मिश्रा ने कहा कि जब कोई युवा किसी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है, तो वह केवल उस देश की आवाज नहीं बनता, बल्कि विश्व शांति और सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद का प्रतिनिधि बनता है। इस दौरान प्रधानाचार्य एस रिजवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed