फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fraudulent scheme: Creating 16 firms using a single mobile number to evade taxes.

गोरखधंधा : एक मोबाइल नंबर से 16 फर्में बनाकर टैक्स चोरी

Wed, 05 Nov 2025 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent scheme: Creating 16 firms using a single mobile number to evade taxes.

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी।
राज्य कर विभाग की जांच में एक ही मोबाइल पर 16 फर्माें के पंजीकरण का खुलासा हुआ है। सभी फर्म अलग-अलग नाम से संचालित हैं। कुछ फर्मों में ई-मेल भी एक समान पाई गई है। अपर आयुक्त ने कार्रवाई के लिए राज्य कर आयुक्त को पत्र लिखा है। इन फर्माें द्वारा करोड़ों रुपये टैक्स चोरी किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है।



राज्य कर विभाग की ओर से इन दिनों संदिग्ध फर्माें की जांच की जा रही है। झांसी में सेंट्रल जीएसटी के अधीन पंजीकृत केसी इंटरप्राइजेज की जांच की तो यह फर्म फर्जी पाई गई, साथ ही इसमें अंकित मोबाइल नंबर 9717976438 का उपयोग 15 अन्य फर्माें के पंजीयन में किया गया। इनमें झांसी के अलावा अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर में पंजीकृत फर्में प्रकाश में आई हैं। इनकी गहराई से जांच के लिए अपर आयुक्त ग्रेड-1 डीके सचान ने राज्य कर आयुक्त को पत्र लिखा है। कई फर्में संचालित हैं तो कई निलंबित हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इन फर्माें की ओर से क्या कुछ कार्य किया गया और किस तरह से सरकार को टैक्स चोरी कर नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन


........



जांच की जद में हैं ये फर्में

फर्म पता



आरके ट्रेडर्स अयोध्या

एसआर इंटरप्राइजेज अयोध्या



जेवी इंटरप्राइजेज अयोध्या

केएन इंटरप्राइजेज अयोध्या

जीएस इंटरप्राइजेज वाराणसी



आरके इंटरप्राइजेज वाराणसी



एके ट्रेडर्स प्रयागराज

देवकर इंटरप्राइजेज कानपुर

सेनिको इंटरप्राइजेज कानपुर



श्री इंटरप्राइजेज कानपुन



केडी इंडस्ट्रीज कानपुर

एसके इंटरप्राइजेज कानपुर

केवी इंटरप्राइजेज कानपुर



केके ट्रेडर्स अन्य प्रांंत

केडी ट्रेडर्स अन्य प्रांत

एमआर ट्रेडर्स अन्य प्रांत

.........



10 करोड़ की टैक्स चोरी में 10 फर्माें पर कराई गई एफआईआर

- झांसी में अब तक हुई जांच में 17 फर्जी फर्में पकड़ी गई हैं। इनमें कुछ टैक्स क्लेम नहीं कर सकीं लेकिन 10 से अधिक फर्में ऐसी रहीं, जिन्होंने फर्जी तरीके से आईटीसी प्राप्त कर सरकार को 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया। बांदा की राहू इंटरप्राइजेज ने 1.41 करोड़, झांसी की डीके इंटरप्राइजेज ने 1.33 करोड़, महोबा की ऊर्जा पेट्रोकेम में 1.52 करोड़, बांदा की कामतानाथ इंटरप्राइजेज ने 79.72 लाख, झांसी की काजल इंटरप्राइजेज ने 72 लाख, हमीरपुर की पराटे इंटरप्राइजेज ने 5.69 करोड़, हमीरपुर की शिंदे इंटरप्राइजेज ने 2.90 करोड़, बांदा की एनआर इंटरप्राइजेज ने 33.74 लाख व एके इंटरप्राइजेज ने 48.97 लाख रुपये की चपत लगाई। सभी के खिलाफ राज्य कर विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




......



जांच जारी, कई और हो सकते हैं खुलासे



- राज्य कर विभाग की ओर से संदिग्ध फर्माें की जांच की जा रही है। बुंदेलखंड जोन में पंजीकृत 71 हजार फर्माें में 25 हजार की हुई जांच में अब तक 17 फर्जी फर्में पकड़ी जा चुकी हैं। इनकी जांच अभी जारी है। फर्जी फर्माें का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।









- संदिग्ध फर्माें की जांच की जा रही है। जांच में अब तक कई फर्जी फर्म पकड़ी जा चुकी हैं। 16 ऐसी फर्माें का खुलासा हुआ है जो एक ही मोबाइल नंबर से पंजीकृत कराई गईं। कार्रवाई के लिए राज्य कर आयुक्त से पत्राचार किया गया है।

- डीके सचान

अपर आयुक्त ग्रेड-1



राज्य कर विभाग, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed