फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fraudsters cloned the SIM card and stole money from the account; the cyber police did not provide any assistance.

Jhansi News: सिम का क्लोन तैयार कर जालसाजों ने खाते से उड़ाई रकम, साइबर पुलिस ने नहीं की मदद

Sat, 03 Jan 2026 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters cloned the SIM card and stole money from the account; the cyber police did not provide any assistance.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मेंहदी बाग के रामजानकी पुरम मोहल्ला निवासी अतुल गुप्ता साइबर फ्राड के शिकार हो गए। उनका कहना है कि पुलिस को समय पर बताने के बावजूद उनकी मदद नहीं की गई। सिम का क्लोन बनाकर जालसाजों ने खाते से 1.17 लाख रुपये निकाल लिए।
अतुल के मुताबिक 3 दिसंबर को उनके मोबाइल पर लगातार अनजान ओटीपी आ रहे थे। संदेह होने पर उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। मालूम चला कि जालसाज ने बैंक खाते का नया पासवर्ड बनाने की कोशिश की। उसके बाद पुराने सिम को रद्द करवाकर नया सिम बनवाया। उस समय भी उनके मोबाइल नंबर को दूसरा कोई चला रहा था।
विज्ञापन

दोबारा शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जब घर आकर ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की स्थिति देखी उसे निस्तारित दिखा दिया गया।
शाम को उनके ई मेल पर खाते से पैसा निकाले जाने का मैसेज आया, जिसमें 1.17 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। खाते से पैसा निकल जाने के बाद उन्होंने फिर से पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। उनका कहना है अगर समय रहते पुलिस ने कदम उठाया होता, तब वह बड़े आर्थिक नुकसान से बच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed