फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fraud for sake of supplying liquor online.

कौन सा ब्रांड चाहिए, फेसबुक पर खुलीं शराब की ऑनलाइन दुकानें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
fraud for sake of supplying liquor online.
लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें बंद होने से शौकीन खासे परेशान हैं। इसका फायदा उठाकर सक्रिय हुए ठगों ने ठगी का नया तरीका सोशल मीडिया पर इजाद किया है। सोशल साइट पर कई फेसबुक पेज हैं, ऑनलाइन वाइन शॉप के नाम से इस पेज में फोन नंबर के साथ गारंटी दी गयी है कि शराब आपके घर तक पहुंचेगी। अगर आप शराब के शौकिन हैं और लॉकडाउन में घर बैठे पैग उड़ाने की चाहत रखते हैं तो सावधान हो जाईये कहीं जाम छलकाने के बजाय कंगाल ना हो जाएं। दरअसल, फेसबुक पर शराब की होम डिलीवरी वाले पेज से शराब घर पहुंचाने के मेसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैँ। लेकिन शराब की होम डिलीवरी का मैसेज देखकर अगर दिल मचल जाये तो थोड़ा सावधान हो जाएं। झांसी जिले में भी ४ से ६ फेसबुक बने हुए हैं। ये लोग को शराब की होम डिलेवरी का लालच देकर एकाउंट से सारे पैसे गायब कर देंगे। दरअसल, कोरोना की रोकथाम के लिये पूरे देश सहित प्रदेशों में भी लॉकडाउन लगा है। लॉकडाउन के चलते प्रदेश की सारी गतिविधियों पर रोक दी गई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फेसबुक पर शराब की होम डिलेवरी के नाम पर ठग सक्रिय हो गए हैं। जो देश में लगे लॉकडाउन का हवाला देकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ठग शराब की बोतल घर पहुंचाने के नाम पर एडवांस में पेटीएम पर रकम मंगा रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल ने बताया कि लॉकडाउन में शराब बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी देशी, अंग्रेजी, शराब-बीयर के ठेके बंद हैं। ऑनलाइन भी शराब नहीं बेची जा सकती है। जो भी ऑनलाइन शराब बेच रहा है, वह फर्जी है। पड़ताल रिपोर्टर - शराब मिलेगी क्या ठग - नहीं मिलेगी, लेकिन ज्यादा जिद करने पर वह तैयार हो गया, उसने कहा कि पेमेंट ऑनलाइन ही करना होगा। रिपोर्टर - कौन . सा ब्रांड मिलेगा ठग - सभी ब्रांड हैं हमारे पास, आपको कितना चाहिए कौन सा चाहिए रिपोटर . फलां ब्रांड की दो बोतल चाहिए ठग - ठीक है अपना पता और पेमेंट ऑनलाइन कर दीजिए रिपोर्टर - पहले बोतल तो भेजो दो, आते ही दे दूंगा ठग - आपको एडवांस देना होगा तभी बोतल भेज सकूंगा रिपोर्टर - ठीक है, रुपये कैसे देना है ठग - पेटीएम या अपना कार्ड नंबर बताइये, हम यहां से लेंगे ओटीपी आएगा उसे बता देना बस रिपोर्टर - दो बोतलें कितने की मिलेगीं ठग - फलां कंपनी की ११०० रुपये व फलां कंपनी की ६३० रुपये की मिलेगी रिपोर्टर - पेमेंट के बाद बोतलें नहीं पहुंची तो जिम्मेदारी किसकी होगी ठग- सर, यह हमारा रोज का काम है। इस धंधे में यदि एक बार बेईमानी कर लेंगे तो फिर कोई भी ऑर्ड नहीं करेगा। रिपोर्टर -आप क्या झांसी के रहने वाले हैं ठग- आपको इससे क्या, आप तो अपनी बोतल से मतलब रखिए, आपका काम हो जाएगा। बार-बार बातचीत में ऑनलाइन पेमेंट के लिए जिद करता रहा। बार-बार सवाल करने के बाद वह नाराज होकर उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed