फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   four state police help for idenntify ded body

शवों की पहचान के लिए चार राज्यों की मदद लेगी पुलिस

Thu, 12 Mar 2020 02:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
four state police help for idenntify ded body
demo pic - फोटो : amar ujala
थाना प्रेमनगर स्थित नौ नंबर पुलिया के पास रेलवे लाइन पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व युवती के शव की शिनाख्त पुलिस नहीं कर सकी। दस माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब दोनों की शिनाख्त के लिए दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा पुलिस की मदद लेगी।
विज्ञापन


9 मई 2019 को थाना प्रेमनगर की नौ नंबर रेलवे क्रॉसिंग स्थित झांसी - मुंबई रेल मार्ग पर पटरियों के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व युवती के शव पड़े मिले थे। कुछ ही दूरी पर बैग, चादर और पानी की बोतलें भी मिली थीं। युवती का एक पैर कटा था, उसके सिर में गहरी चोट थी। वहीं, युवक के सिर में चोट थी। पुलिस का मानना था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक - युवती की मौत हुई है। पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में शिनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन


इस मामले को दस माह बीतने को हैं, लेेकिन आज तक पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी। पुलिस ने आसपास के जिलों से भी संपर्क साधा था। सुराग लगाने व शिनाख्त कराने के लिए प्रेमनगर पुलिस जल्द ही दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा जाकर पुलिस की मदद लेगी। इसके लिए प्रेमनगर पुलिस की एक टीम कई जिलों मेें जाकर संपर्क करेगी, ताकि दोनाें की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस का मानना है कि दोनों के लापता होने की गुमशुदगी कहीं न कहीं किसी थाने पर जरूर दर्ज होगी। इसके लिए टीम दोनों मृतकों की फोटो भी साथ लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया का भी सहारा लेगी
प्रेमनगर पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रेमनगर पुलिस ने एक पंफलेट बनाकर सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिये लोगों तक पहुंचाया रहा है। इसमें अधिक से अधिक शेयर करने को भी कहा जा रहा है। पुलिस फेसबुक के साथ व्हाट्सएप व ट्विटर पर मैसेज कर रही है जिस पर थानेदार के साथ पुलिस अधिकारियों के भी नंबर अंकित हैं।


दोनों की शिनाख्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा जाकर पुलिस की भी मदद लेगी। थाना प्रभारी को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed