फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   four special trains to start

चार स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

Fri, 05 Jul 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
four special trains to start
चार स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
विज्ञापन

झांसी। रेल प्रशासन चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेनें कटरा, लखनऊ, यशवंतपुर व अटारी के बीच चलेंगी।
इनमें यशवंतपुर कटरा के बीच 18 जुलाई से 30 दिसंबर के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन होगा। इसमें ट्रेन नंबर 06521 यशवंतपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 6.30 बजे और 06522 कटरा स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को सुबह 5.40 बजे चलेगी। इस ट्रेन को येलाहंका, चिकबल्लापुर, सिदिआघट्ट, चिंतामणि, श्रीनिवासपुर, कोलार, बंगारापेट, जोलारपेटई, काट्पडी, रेनुगुंटा, गुडूर, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्लारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, आगरा कैंट, निजामुद्दीन, नई दिल्ली, अंबाला, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट, जम्मूतवी व उधमपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसी तरह मुंबई सेंट्रल से लखनऊ के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन चार से 26 जुलाई के बीच होगा। यह ट्रेन नंबर 09013 मुंबई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 7.35 बजे और 09014 लखनऊ से रात 10.35 बजे चलेगी। इस ट्रेन को बोरीवली, वापी, सूरज, बड़ोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हदराम नगर, बीना, झांसी, उरई व कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। जबलपुर अटारी के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन 31 जुलाई तक होगा। यह ट्रेन नंबर 01707 प्रत्येक मंगलवार को जबलपुर से सुबह 9.15 बजे और 01708 प्रत्येक बुधवार को अटारी से दोपहर 2.45 बजे चलेगी। इस ट्रेन को कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, नई दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, अमृतसर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। साथ ही एक अन्य ट्रेन जबलपुर से अटारी के बीच 13 जुलाई से 28 जुलाई के बीच चलेगी। यह ट्रेन नंबर 01709 जबलपुर से प्रत्येक शनिवार को सुबह छह बजे और 01710 अटारी से प्रत्येक रविवार को दोपहर 2.45 बजे चलेगी। इस ट्रेन को नरसिंहपुर, गाडवारा, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, भोपाल, विदिशा, गंजबसोदा, मंडी बामोरा, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, नई दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, अमृतसर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed