फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four smart city work start

चार परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट सिटी के तहत हुआ काम शुरू

Thu, 03 Dec 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Four smart city work start
झांसी। महानगर में सरकारी प्राथमिक एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों की तरह नगर क्षेत्र के भी स्कूल - कॉलेजों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रक्रिया हो चुकी है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत नगर क्षेत्र में 13 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को चयनित किया गया है। हालांकि अभी तक इनमें से चार में काम शुरू हुआ है। वहीं, विभागीय जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले जिला खनन विभाग ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजगढ़, प्राथमिक विद्यालय पीएसी राजगढ़, प्राथमिक विद्यालय बिजौली, प्राथमिक विद्यालय बिजौली कन्या, कंपोजिट बहुमंजलीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय - प्राथमिक विद्यालय करारी, विकास प्राधिकरण झांसी ने प्राथमिक विद्यालय नवीन ओरछा गेट, प्राथमिक विद्यालय यूनिट कन्या, प्राथमिक विद्यालय लहर गिर्द, प्राथमिक विद्यालय करगुवां, प्राथमिक विद्यालय डडियापुरा, प्राथमिक विद्यालय अलीगोल, प्राथमिक विद्यालय प्रेमगंज, प्राथमिक विद्यालय आजाद गंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय लहरगिर्द, प्राथमिक विद्यालय सिंगर्रा को, नगर निगम ने प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमराहा, उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय डीसी तालपुरा, प्राथमिक विद्यालय उन्नाव गेट बालक सहित कुल 13 स्कूलों के विकास कार्य के लिए सहमति दी है। इधर बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के चार स्कूलों में स्मार्ट सिटी के तहत काम शुरू हो गया है। जेडीए, खनन विभाग, नगर निगम को स्कूलों की सूची दे दी गई है।

नए शिक्षकों की आज से होगी काउंसलिंग
झांसी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग को निदेशालय ने छह और शिक्षक आवंटित किए है। इनकी काउंसलिंग प्रक्रिया आज बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में होगी। काउंसलिंग में इन सभी शिक्षकों के प्रपत्र जांचे जाएंगे। नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। स्कूलों का आवंटन ऑनलाइन होगा। इस संबंध में अभी तक निदेशालय से कोई निर्देश जारी नहीं हुए है। दरअसल, पूर्व में आवंटित नव नियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन निदेशालय ने ऑनलाइन किया था। इनमें जिला मुख्यालय से सटे ब्लाकों बबीना एवं बड़ागांव के स्कूलों में दिव्यांग एवं महिलाओं को तैनाती को लेकर प्राथमिकता दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed