फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four school close seven teacher miss

Jhansi News: चार स्कूल बंद मिले और सात शिक्षक नदारद

Fri, 23 Dec 2022 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four school close seven teacher miss
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के बबीना ब्लॉक के पांच स्कूलों का निरीक्षण सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा ने किया। जिसमें से चार स्कूल सुबह 9:15 से 10:30 के बीच बंद मिले। वहीं, एक स्कूल में सिर्फ पंजीकृत 156 में से 12 विद्यार्थी ही परिसर में थे।
विज्ञापन

सुबह 9:15 पर बबीना ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय टपरियन बंद मिला। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय खदरी, प्राथमिक विद्यालय खेरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरा का निरीक्षण किया, जो कि बंद मिले। सुबह 10:30 पर कंपोजिट विद्यालय पुनावली खुर्द का निरीक्षण किया, जिसमें एक प्रधानाध्यापक और आठ अध्यापक नियुक्त हैं। साथ ही स्कूल में 156 विद्यार्थी पंजीकृत हैं मगर स्कूल में प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश और एक शिक्षिका बाल्य देखभाल अवकाश पर रहे। शिक्षक इमरान अली, शिक्षिका दिव्या दुबे, राशि तिवारी, शिक्षामित्र प्रवेश कुमार अनुपस्थित मिले। इसके अलावा शिक्षिका रिचा लिटौरिया पिछले चार सालों से लगातार अवकाश पर हैं। एडी बेसिक अरुण कुमार शुक्ल ने खंड शिक्षा अधिकारी से अनुपस्थित शिक्षिका की जानकारी मांगी है। स्कूल में पंजीकृत 156 बच्चों में से सिर्फ 12 बच्चे कक्षाओं में उपस्थित मिले, जिनका शिक्षा का स्तर भी बहुत ही निम्न पाया गया। बच्चों से पढ़वाए गए तीन अक्षरों के शब्द भी बच्चे पढ़कर नहीं सुना पाए। वहीं, स्कूल में बने विद्युत बल्ब के चित्र में विद्युत ही गलत लिखा हुआ था, इसके अलावा विटामिन चार्ट में भी कई शाब्दिक गलतियां थीं। एक ओर जहां बेसिक शिक्षा परिषद विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए तैयारियां कर रही है वहीं न तो स्कूल समय पर खुल रहे हैं न ही विद्यार्थी बेसिक ज्ञान प्राप्त कर पा रहे हैं। स्कूल समय पर खोलने और नियमित कक्षाएं संचालित करने के महानिदेशक के आदेश शिक्षक ताक पर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को ललितपुर के मड़ावरा, रामपुरा, माधवगढ़ स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्रों का निरीक्षण किया। एडी बेसिक ने बताया कि पिछली बार इन बीआरसी पर अव्यवस्थाएं पाई गई थीं, लेकिन दो माह बाद किए गए निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। स्कूल से अनुपस्थित मिले शिक्षकों और बंद मिले स्कूल के शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed