फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four passenger trains were canceled between Jhansi-Kanpur rail section

झांसी-कानपुर रेल खंड के बीच निरस्त रहीं चार सवारी गाड़ियां

Sat, 09 Jul 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four passenger trains were canceled between Jhansi-Kanpur rail section
झांसी। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते शुक्रवार को चार सवारी गाड़ियां निरस्त रहीं। इन गाड़ियों के निरस्त होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह तीनों ही गाड़ियां पंद्रह जुलाई तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा इस रास्ते से गुजरने वाली आठ सवारी गाड़ियों को वैकल्पिक रास्ते से आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

रेलवे अफसरों के मुताबिक कानपुर सेंट्रल-चित्रकूूट धाम, चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल, खजुराहो-कानपुर सेंट्रल को 14 जुलाई तक एवं कानपुर सेंटल-खजुराहो एक्सप्रेस को 15 जुलाई तक के लिए निरस्त किया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार को भी ग्वालियर-बरौनी मेल को ग्वालियर-भिंड-इटावा के रास्ते कानपुर सेंट्रल भेजा गया। पनवेल गोरखपुर (15066), पुणे-गोरखपुर (15030), गोरखपुर यशंवतपुर (12591) को झांसी से ग्वालियर से इटावा के रास्ते कानपुर सेंट्रल भेजा गया। लोकमान्य तिलक-सीतापुर (12107), लोकमान्य तिलक- गोरखपुर (11079), गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (11080), गोरखपुर- कोचुवेल्ली (12511) समेत अन्य गाड़ियों को भी आगरा कैंट से इटावा होते हुए कानपुर भेजा गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह का कहना है नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते इस रेल मार्ग पर 15 जुलाई तक गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

टिकट चेकिंग स्टॉफ ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
झांसी। भागलपुर इंटरसिटी में जीआरपी के चेकिंग स्टॉफ की ओर से सीटीआई के साथ अभद्रता करने के मामले में टिकट चेकिंग स्टॉफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। टिकट चेकिंग स्टॉफ ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेकिंग स्टॉफ को सुरक्षा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहाकि टिकट चेकिंग स्टॉफ को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती। इस वजह से अक्सर उनके साथ यात्रियों से लेकर पुलिसकर्मी तक अभद्रता करते हैं। प्रदर्शन के दौरान पूरा चेकिंग स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed