फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four lane road will be built till Budha-Madhya Pradesh border with Rs 37 crores

Jhansi News: 37 करोड़ से बूढ़ा-मध्य प्रदेश बॉर्डर तक बनेगी फोरलेन सड़क

Wed, 29 Jul 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 29 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Four lane road will be built till Budha-Madhya Pradesh border with Rs 37 crores
झांसी। बूढ़ा से मध्य प्रदेश बॉर्डर तक आवागमन अब आसान होने वाला है। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन में तब्दील करा रहा है। सड़क निर्माण का काम अगस्त 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से दतिया समेत मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों तक झांसी से आने-जाने में लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

झांसी से दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ, उनाव स्थित सूर्य मंदिर, भांडेर और इंदरगढ़ जाने वाले लोग लंबे समय से बूढ़ा मार्ग का उपयोग करते हैं। वर्तमान में सड़क का अधिकांश हिस्सा सिंगल लेन है। वाहनों का दबाव बढ़ने से कई स्थानों पर सड़क खराब हो चुकी है और गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन की ओर से बीते मार्च में बजट जारी किया गया था। इसके बाद जेडीए ने करीब 37 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। जेडीए सचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि सड़क निर्माण पूरा करने के लिए एक वर्ष की समयसीमा तय की गई है। अगस्त 2027 तक फोरलेन सड़क तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मीटर चौड़ी होगी सड़क
नई फोरलेन सड़क की चौड़ाई 15 मीटर होगी। इसमें दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जबकि बीच में एक मीटर का डिवाइडर होगा। इसके अलावा दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर की साइड पटरी का भी निर्माण किया जाएगा।


डिवाइडर पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
वर्तमान में मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात में अंधेरा छा जाता है। फोरलेन सड़क बनने के बाद डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात में भी मार्ग रोशन रहेगा और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed