फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four accused arrested for gambling; 15,000 in cash and dice seized.

Jhansi News: जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 15,000 नगद व पासे जब्त

Tue, 15 Sep 2026 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for gambling; 15,000 in cash and dice seized.
दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ के फड़ पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 13 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदगंज क्षेत्र में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे चार संदिग्धों को रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में शैलेंद्र पिता बालकिशन चौहान निवासी सीखो का मोहल्ला, दतिया, भागवत दांगी पिता घनश्याम दांगी निवासी ग्राम सीतापुर, थाना गोराघाट, आकाश यादव पिता रमेश यादव निवासी गोविंदगंज, दतिया, हरगोविंद यादव पिता कामता प्रसाद यादव निवासी पट्टापुर, गोविंदगंज, दतिया शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 15,000 रुपये नगद और दो पासे जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, आरक्षक मनीष बघेल, राममिलन गुर्जर, रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, अरविंद रावत, बब्बू राजा गुर्जर और आरक्षक चालक शिवराम गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही। स्थानीय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed