फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   found up to four lac packege in job fair

रोजगार मेले में मिला चार लाख तक का पैकेज

Fri, 24 Jan 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
found up to four lac packege in job fair
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में लगाए गए रोजगार मेला में ‌विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिये आवेदन क
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेला में छात्र-छात्राओं को अधिकतम चार लाख रुपये तक के पैकेज पर नौकरी मिली। 45 कंपनियों ने 2400 छात्र-छात्राओं को चयनित अथवा सूचीबद्ध किया। इस दौरान लगभग दस हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने किया। बीयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रभारी प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेले में 45 कंपनियों के अधिकारियों की ओर से पंजीकृत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद लगभग 2400 छात्र-छात्राओं को चयनित अथवा चयन के लिए सूचीबद्ध किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम चार लाख का वार्षिक पैकेज दिया गया है। इस दौरान क्षेत्रीय सेवायोजन निदेशक देवेश त्रिपाठी, डीएसडब्लू प्रो. देवेश निगम, विकास अधिकारी डीके तिवारी, डीके मिश्रा, इं. राहुल शुक्ला, डॉ. ऋषि सक्सेना, डॉ. एपीएस गौर, प्रो. एमएम सिंह, प्रो. सीबी सिंह, प्रो. एसके कटियार, प्रो. आरके सैनी, प्रो. अपर्णा राज, डॉ. डीके भट्ट, अनिल बोहरे, विवेक अग्रवाल, डॉ. प्रणव भार्गव, अतुल खरे, मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी बोले
................
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई किया है। पहली बार विश्वविद्यालय में रोजगार मेले में साक्षात्कार देने का अवसर मिला। इसके बाद शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है। चयन होने से काफी खुशी हो रही है। - कपिल वर्मा, आईटीआई छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटेल सेक्टर में नौकरी पाने के लिए विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। इससे पहले कभी नौकरी के लिए इंटरव्यू नहीं दिया था। चयन हो या न हो लेकिन काफी कुछ सीखने को मिला। - पूजा श्रीवास्तव, छात्रा।
चार साल की पढ़ाई के बाद कैंपस में ही प्लेसमेंट का मौका मिलता है, तो काफी अच्छा लगता है। आज स्वर्णिम अवसर मिला तो नौकरी पाने के लिए जितना बेहतर हो सकता था, उतना अच्छा साक्षात्कार दिया। - आदित्य कुमार, इंजीनियरिंग छात्र।
फिटर ट्रेड से आईटीआई किया है। झांसी में इतने बड़े स्तर पर रोजगार मेला लगने से पहली बार साक्षात्कार देने का मौका मिला। विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिला। चयन होने की उम्मीद है। - दीपशिखा, आईटीआई छात्रा।
पिछले साल प्लेसमेंट हो चुका है। और अच्छे पैकेज पर नौकरी पाने के लिए साक्षात्कार देने आया था मगर रिटेल की अधिकतर लोकल कंपनियां आने से मनमानी नौकरी नहीं मिल सकी। आगे फिर प्रयास करूंगा। - अनिल कुशवाहा।

इलेक्ट्रिकल ट्रेड से इंजीनियरिंग की है। पढ़ाई से जुड़ी कई कंपनियों के लिए साक्षात्कार दिया है। पहली बार इंटरव्यू दिया, इसलिए पहले थोड़ा नर्वस थी मगर जब साक्षात्कार अच्छा गया तो काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। - ज्योत्सना पाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed