फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Found loopholes in the stadium turf

स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ में मिलीं कमियां

Wed, 08 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Found loopholes in the stadium turf
aestoturrf, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ के हस्तांतरण से पहले ही कई कमियां सामने आ गईं हैं। प्रशासन द्वारा गठित एस्ट्रोटर्फ निर्माण टेक्निकल कमेटी के सदस्यों ने हाल में किए निरीक्षण में इन कमियों को पकड़ते हुए उन्हें सुधारने की आवश्यकता बताई है।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों अशोक ध्यानचंद, अब्दुल अजीज, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश को एस्ट्रोटर्फ के  निरीक्षण में कई कमियां मिलीं। अब्दुल अजीज के मुताबिक पानी का प्रेशर सही नहीं चल रहा है तथा ग्राउंड पर कई जगह पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


पाइप लाइन के प्लास्टिक का क्लेम भी कुछ ही दिन में टूट गया। वहीं, कमेटी ने खेल निदेशालय व सीडीओ को दी गई अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में उल्लेख किया कि पानी क ी निकासी के लिए बनाई गई नालियों का बहाव ठीक नहीं है और अभ्यास के दौरान पेस्टिंग उखड़ रही है और जगह जगह टर्फ ऊंचा नीचा हो गया है, जिसे सुधारना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान खेल तकनीकी खेल कमेटी व खिलाड़ियों को बैठने के लिए शेड बनाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन यह कार्य भी नहीं हुआ। वहीं, एस्ट्रोटर्फ के रख रखाव के लिए 2 कंपलीट टर्फ क्लिनिंग मशीन की आवश्यकता है।

इस संदर्भ में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट प्रबंधक आर पी सिंह ने बताया कि कमेटी द्वारा बताई गई कमियों को दूर करने के लिए दिल्ली से टेक्निकल टीम आई है, जो कमियों को दूर कर रही है।


वर्ष 2014 से प्रारंभ हुआ था निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री की पहल पर ध्यानचंद स्टेडियम में 13 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि से एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में प्रारंभ हुआ था, इसे दिसंबर 2015 तक पूर्ण होना था,


लेकिन कई कारणों के चलते इसे वित्तीय वर्ष 2015- 16 के मार्च तक कार्यदायी संस्था को तैयार करने को कहा गया, लेकिन इसके बाद प्रशासन ने फिर इसे 31 मई तक कंपलीट कर खेल विभाग को हस्तांतरण करने के  निर्देश दिए। लेकिन, क ई कार्य और होने के चलते संभव है कि हस्तांतरण प्रक्रिया में और समय लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed