फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Found locked in three schools, salaries of principals stopped

Jhansi News: तीन स्कूलों में लटका मिला ताला, प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Fri, 16 Feb 2024 03:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 16 Feb 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Found locked in three schools, salaries of principals stopped
- बीएसए को निरीक्षण के दौरान गायब मिले शिक्षक, मिड डे मील में भी मिली गड़बड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीएसए नीलम यादव ने बृहस्पतिवार को 14 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन स्कूलों में ताला लटका मिला। वहीं एक विद्यालय में एक भी विद्यार्थी नहीं था। इसके अलावा विद्यालयों में मध्याह्न भोजन और कंपोजिट ग्रांट में भी गड़बड़ी मिली। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों का वेतन रोका है।
बंगरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कटेरा में सुबह 9:30 बजे ताला लटका हुआ था। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कबूतरों का डेरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बगबरी भी बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय बगबरी में 9:45 बजे एक शिक्षक और दो विद्यार्थी उपस्थित मिले, मगर यहां यू-डायस कोड गलत अंकित था।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रेवरन खिरक में एक भी विद्यार्थी नहीं था, सिर्फ एक शिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय काफी गंदा था और यहां कक्षाओं में जाले लगे हुए थे। बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। प्राथमिक विद्यालय टुडयनखिरक में विद्यार्थियों की बुधवार की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेरा देहात में एक अध्यापिका अनुपस्थित थी। यहां कंपोजिट ग्रांट के खर्च के बिल वाउचर नहीं मिले। मध्याह्न भोजन में विद्यार्थियों की उपस्थिति में गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय काडोर का परिसर गंदा मिला। कक्षाओं में अंधेरा था। निपुण लक्ष्य के लिए शिक्षकों द्वारा प्रयास नहीं किए जा रहे थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़रा में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित थीं। वहीं मध्याह्न भोजन पंजिका में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। प्राथमिक विद्यालय तिवारी का मजरा में 117 में से 27 विद्यार्थी उपस्थित मिले।

प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम तालपुरा में शैक्षिक गुणवत्ता कम थी। कक्षा पांच के विद्यार्थियों को विलोम शब्द नहीं मालूम थे। साथ ही गणित के सवाल भी विद्यार्थी हल नहीं कर पाए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगरवारा में अनुदेशक गायब मिला। बीएसए नीलम यादव ने कहा कि अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed