फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former minister said that if road is not built I will recite Sunderkand at minister s door In Lalitpur

UP: जब पूर्व मंत्री का मौजूदा मंत्री से हुआ सामना, पूछा- क्यों भाई सड़क बननी चाहिए; नहीं बनने पर दी ये चेतावनी

Wed, 12 Feb 2025 11:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Feb 2025 11:00 PM IST
सार

पूर्व मंत्री ने कहा कि ये इतने अच्छे मंत्री हैं कि इनमें अहंकार बिल्कुल भी नहीं है। वह इस माटी को पूरी तरह समझते हैं। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि वह समझते हैं कि कुआंगांव बुंदेलखंड में सबसे पिछड़ा गांव है।

विज्ञापन
Former minister said that if road is not built I will recite Sunderkand at minister s door In Lalitpur
कार्यक्रम में बोलते पूर्व मंत्री - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ललितपुर के बानपुर क्षेत्र के कुआंगाव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्न कोरी का आमना-सामना हो गया। पूर्व मंत्री ने गांव में सड़क और लटक रहे बिजली के तारों को लेकर सवाल पूछे।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि सड़क इतनी खराब है कि उनकी गाड़ी रास्ते में पंक्चर हो गई। इससे आधे घंटे रुकना पड़ा। स्कूली बच्चों को सड़क खराब होने और बिजली के तार लटकने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। पूर्व मंत्री ने सामने बैठे राज्यमंत्री को देख ग्रामीणों से चुटीले अंदाज में पूछा कि क्यों भाई सड़क बननी चाहिए कि नहीं, तार लटक रहे हैं। मंत्री जी अभी सामने बैठे हैं। राज्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि टेंडर हो रहा है, तीन महीने में सड़क का काम शुरू हो जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि मंत्री जी ने इतनी बड़ी जगह पर यह आश्वासन दिया है कि सड़क का काम तीन महीने में शुरू हो जाएगा, नहीं तो हम लोग सुंदरकांड राज्यमंत्री के दरवाजे पर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि ये इतने अच्छे मंत्री हैं कि इनमें अहंकार बिल्कुल भी नहीं है। वह इस माटी को पूरी तरह समझते हैं। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि वह समझते हैं कि कुआंगांव बुंदेलखंड में सबसे पिछड़ा गांव है। यहां सड़क की समस्या है, इसी सड़क से स्कूल से बच्चे आते हैं, तार लटक रहे हैं।

विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि गांव में जो युवा गुटखा खाते हो वे इस सुंदरकांड जैसे बड़े आयोजन में संकल्प लें कि उन्हें गुटखा छोड़ना है। गुटखा पूरे परिवार वालों के लिए मौत का सामान है। यदि किसी एक को कैंसर हो जाता है तो पूरे परिवार को इलाज कराना काफी महंगा और कष्टकारी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि वह भी पहले गुटखा खाते थे, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इस आयोजन में सभी युवा सकल्प लें कि उन्हे गुटखा छोड़ना हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक संकल्प और लेना होगा कि वह सुबह उठते व रात में सोते समय मोबाइल न देखें। खाते समय भी मोबाइल न देखने का संकल्प लेना होगा। पूर्व मंत्री और राज्यमंत्री की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed