फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   former mayor relative hanging sucide

प्रेम प्रसंग में पूर्व मेयर के रिश्तेदार ने फांसी लगाई

Tue, 14 Jan 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
former mayor relative hanging sucide
मनीष कुमार की फाइल फोटो।
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाली झांसी की पूर्व मेयर के रिश्तेदार युवक ने रविवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगा ली। शव लटका देख परिजन घबरा गए। गेट तोड़कर परिजन कमरे में पहुंचे, लेकिन जब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

ललितपुर के कोतवाली स्थित वंशीपुरा मोहल्ला निवासी मनीष कुमार (35) थाना सीपरी बाजार स्थित नंदनपुरा में अपनी बहन के यहां रहता था। वह सीपरी बाजार में टंडन रोड कपड़े की दुकान खोले था। रविवार रात दुकान बंद कर घर पहुंचा। सभी के साथ खाना खाकर वह ऊपर वाले कमरे में सोने चला गया। रात करीब तीन बजे बहन पानी पीनेे उठीं तो कमरे की लाइट जलती देख कुछ शक हुआ। कमरे की खिड़की से झांकने पर मनीष को फंदे पर लटका देख वह घबरा गईं।
विज्ञापन

चिल्लाने की आवाज सुनकर पति विनोद कुमार पहुंचे। कमरे का गेट तोड़कर दोनों अंदर पहुंचे। सूचना मिलते ही रात में सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के बहनोई विनोेद कुमार का कहना है कि उनके साले का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक पूर्व मेयर किरन राजू बुकसेलर के रिश्तेदार हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि प्रेेम प्रसंग की बात सामने आई है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा बनकर रहता था मनीष
करीब बीस साल पहले मनीष की मां का निधन हो जाने के बाद बहन व बहनोई विनोद कुमार अपने साथ ले आए थे। झांसी से पढ़ाई करने के बाद बहनोई ने सीपरी बाजार में कपड़े की दुकान खुलवा दी थी। वह उसे अपने बेेटे की तरह ही रखते थे। एक युवती से प्रेम प्रसंग होने के बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा। इसी के चलते परेशान होकर उठाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed