फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former district president of BSP and other people entered house and beat him up in Lalitpur

Video: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

Mon, 17 Jun 2024 03:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Jun 2024 03:38 PM IST
सार

दूसरे पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Former district president of BSP and other people entered house and beat him up in Lalitpur
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतयाना गोविंदनगर में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इनमें एक पक्ष से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा ने अपने पुत्रों व 10-12 अज्ञात लोगों को लेकर घर में घुस गए और महिलाओं से अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

मोहल्ला रावतयाना गोविंदनगर नगर निवासी जयंती पत्नी कोमलचंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 9.40 बजे मैं अपनी देवरानी मनीषा व इमरकती के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी इसी दौरान कैलाश कुशवाहा अपने पुत्रों व 10-12 अज्ञात लोगों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह लोग घर के अंदर आ गए तो उन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए अभद्रता की। इस दौरान मेरा देवर संतोष आया तो उसे भी पीट दिया। शोर शराबा सुन आसपास के लोगों की भीड़ लग गई तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed