फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former DGP will investigate assault

पूर्व डीजीपी करेंगे मारपीट की जांच

Thu, 04 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Former DGP will investigate assault
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट के मामले की जांच पूर्व डीजीपी करेंगे। बीयू प्रशासन ने मारपीट की घटना के फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों पूर्व बीयू के कर्मचारियों में हुई मारपीट की घटनाओं पर बीयू प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है।

हाल ही में हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने कुलपति को शिकायती पत्र सौंपे थे। जिस पर जांच के लिए कुलपति ने तीन सदस्यीय आंतरिक कमेटी का गठन कर दिया था। लेकिन अब उक्त मामले की जांच पूर्व डीजीपी बाबूलाल यादव से कराने का फैसला किया गया है। सूत्रों का कहना है कि आंतरिक कमेटी के किसी के दबाव में आने की संभावना के चलते बीयू प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मारपीट की घटना के फुटेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं। जिनके आधार पर बीयू प्रशासन दोषियों को चिह्नित करेगा। सबूत के तौर पर पूर्व डीजीपी को सीसीटीवी फु टेज सौंपी जाएगी। बीयू प्रशासन के इस फैसले से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
10 छात्रों पर कार्रवाई
झांसी। पिछले दिनों छात्रों में हुई मारपीट की घटना में 10 छात्र दोषी पाए गए हैं। बीयू प्रशासन ने सभी छात्रों पर कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि मंगलवार को तीसरी बार बीटेक छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इस मामले में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों के बयानों की वीडियो रिकॉर्डिग कर बुधवार को कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर कुलपति ने नौ छात्रों को एक सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है, जबकि एक छात्र एक साल के लिए निष्कासित किया गया है।


वार्डन ने दिया इस्तीफा, प्रो. काबिया बने मीडिया प्रभारी
झांसी। बीयू परिसर में स्थित लार्ड बुद्धा हॉस्टल के वार्डन डॉ. विनीत कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। बीयू प्रशासन ने उनकी जगह इंजीनियरिंग विभाग के डायरेक्टर प्रोफेसर अमर सिंह को नया वार्डन बनाया गया है। वहीं,  प्रोफेसर सुनील काबिया को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed