{"_id":"693a54f5d0c4562f8c036301","slug":"forest-ranger-bride-is-adamant-about-marrying-her-soldier-lover-in-jhansi-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिपाही से शादी करने पर अड़ी वन दरोगा की 'दुल्हन'...थाने में पंचायत, मंदिर में प्रेमी संग रचा चुकी है मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिपाही से शादी करने पर अड़ी वन दरोगा की 'दुल्हन'...थाने में पंचायत, मंदिर में प्रेमी संग रचा चुकी है मैरिज
Thu, 11 Dec 2025 12:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:28 PM IST
सार
झांसी के बबीना इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती सिपाही प्रेमी से शादी करने पर अड़ी है। उसका रिश्ता वन दरोगा से तय हो गया था। युवती ने चार दिसंबर को घर से भागकर शादी रचा ली थी। युवती के घर लौटने से इनकार करने पर पिता की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
झांसी के बबीना निवासी युवती वन दरोगा से शादी न कर पीएसी में तैनात सिपाही प्रेमी से विवाह करने पर अड़ गई। परिजनों के राजी न होने पर दोनों घर से भाग गए। युवती के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने सिपाही के खिलाफ बबीना थाने में तहरीर दी।
बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। सिपाही के साथ थाने पहुंची युवती ने पुलिस के सामने भी परिजनों के साथ जाने से इन्कार कर दिया। युवती की बात सुनकर पिता की हालत बिगड़ गई। वह थाना परिसर में अचेत होकर गिर पड़े।
पुलिस ने उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घंटों पंचायत के बावजूद युवती अपने रवैये पर अड़ी रही। आखिरकार पुलिस ने युवती को सिपाही के साथ जाने दिया। बबीना के मुरारी गांव का गोलू भार्गव कानपुर के 37वीं पीएसी वाहिनी में सिपाही है।

Trending Videos
युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं
एक सजातीय युवती से उसके कई साल से प्रेम संबंध हैं लेकिन युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। उन लोगों ने युवती का विवाह वन विभाग में तैनात दरोगा से तय कर दिया। चार दिसंबर को तिलक की रस्म भी हो गई।

सिपाही प्रेमी के साथ चली गई थी युवती
इसके बाद युवती सहेली से मिलने के बहाने घर से निकली और सिपाही प्रेमी के साथ चली गई। पांच दिसंबर को दोनों ने प्रयागराज पहुंचकर मंदिर में शादी रचा ली। सिपाही गोलू ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल कर दी।

उधर, युवती के परिजनों ने सिपाही पर पुत्री की हत्या करने के लिए अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आठ दिसंबर को बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय को वीडियो कॉल कर सिपाही ने युवती को सुरक्षित बताया। दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया।
सिपाही प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई युवती
बुधवार दोपहर में सिपाही गोलू युवती के साथ बबीना थाने पहुंचा। यहां दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए शादी कर लेने की बात बताई। युवती के परिजन भी थाने पहुंचे। वे उसे अपने साथ ले जाना चाहते थे। उसे समझाने की कोशिश की लेकिन युवती सिपाही प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई।

युवती का रवैया देख पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके बेटे ने जहर निगलने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया, हालांकि अस्पताल ले जाने पर उनके जहर निगलने की पुष्टि नहीं हुई।
थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि युवती के पिता को बीपी की समस्या थी। इस वजह से उनकी तबीयत खराब हुई। अब उनकी तबीयत ठीक है। युवती के बालिग होने से उसे सिपाही के साथ जाने दिया गया।