{"_id":"660ea2a5b9d7ff5291020bd6","slug":"forest-department-team-recovered-kher-wood-in-jhansi-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में तस्करी: खेर की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने किया बरामद, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में तस्करी: खेर की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने किया बरामद, दो के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 04 Apr 2024 06:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:24 PM IST
सार
तस्करी कर झांसी लाई गई खेर की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने बरामद किया है। विभाग ने टीम का गठन कर दिया है। साथ ही छापा मारने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
खेर की लकड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रांडेड पान मसाला और देसी कत्था बनाने में उपयोग में आने वाली खेर की लकड़ी की तस्करी वन विभाग के अफसरों को दी गई थी। सूचना मिलने ही विभागीय अफसरों ने टीम का गठन करते हुए छापा मारने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
जिस पर विभागीय टीम ने ग्राम पाठारी में छापामार पचास क्विंटल खेर की लकड़ी को जब्त करते हुए दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरामद लकड़ी की कीमत दस लाख रुपए बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रभारी वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई खेर की लकड़ी को बरामद करते हुए दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन