फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   For the gem of hockey Jhansi sought Bharat Ratna Major Dhyan Chand remembered in jhansi

झांसी: हॉकी के रत्न के लिए झांसी ने मांगा भारत रत्न, याद किए गए मेजर ध्यानचंद

Mon, 30 Aug 2021 11:04 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 30 Aug 2021 11:04 AM IST
सार

झांसी के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक उत्सव का आलम था। जी हां, अवसर था हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद के जन्मदिवस का, जिसे पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर झांसी में कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं, शोभायात्राएं निकाली गईं और जगह-जगह हुए आयोजनों में झांसी वालों ने अपने ‘दद्दा’ को याद किया।

विज्ञापन
For the gem of hockey Jhansi sought Bharat Ratna Major Dhyan Chand remembered in jhansi
मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पहुंचे ओलंपियंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक उत्सव का आलम था। जी हां, अवसर था हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद के जन्मदिवस का, जिसे पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर झांसी में कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं, शोभायात्राएं निकाली गईं और जगह-जगह हुए आयोजनों में झांसी वालों ने अपने ‘दद्दा’ को याद किया। देश के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री भी मेजर की कर्मभूमि पर मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झांसी की पहचान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से है।

विज्ञापन

अपने करिश्माई खेल के बूते पर दुनिया भर के खेल प्रेमियों को अपना मुरीद बनाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म भले ही प्रयागराज में 29 अगस्त 1905 को हुआ था। लेकिन, वे छह साल की उम्र में पिता के साथ झांसी आ गए थे और यहीं के होकर रह गए थे। झांसी वाले उन्हें सम्मान से ‘दद्दा’ कहकर पुकारते थे। रविवार को उनका जन्मदिवस झांसी में किसी त्योहार से कम नहीं रहा। घर-घर में मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। खेल संगठन, सामाजिक व शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने मेजर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद किया गया है। इस पर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ध्यानचंद जिस मैदान (हीरोज फील्ड) में अभ्यास किया करते थे, उसके जीर्णोद्धार का काम पूरा होने के बाद उसे जनता को समर्पित किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 25 पूर्व व वर्तमान ओलंपिक खिलाड़ियों ने शिरकत की। यहां हॉकी के दो प्रदर्शन मैच ध्यानचंद इलेवन बनाम रूप सिंह इलेवन तथा ओलंपियन एकादश बनाम वुमन एकादश के बीच हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी शिरकत की। वहीं मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुए आयोजन में प्रदर्शनी हॉकी मैच हुआ, जिसका शुभारंभ केंद्रीय सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भानु प्रताप वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व ओलंपिक व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जूनियर व सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में भी कई खेल प्रतिस्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

वहीं, सुबह से लेकर देर शाम तक से ही स्टेडियम, हीरोज फील्ड आदि स्थानों पर स्थापित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का जमावड़ा बना रहा। इस अवसर पर दीपांजलि भी दी गई। पूरे झांसी ने मेजर ध्यानचंद को अपने-अपने ढंग से याद किया। सभी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीता अंबानी और कनिष्क पांडेय को प्रेरक सम्मान
झांसी। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर ध्यानचंद हीरोज क्लब खेलकूद विकास समिति का 100वां स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर तय हुआ कि खेलों को प्रेरित करने वालों को हर साल ध्यानचंद के जन्म दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पूर्व ओलंपियन, अर्जुन, लक्ष्मण व द्रोणाचार्य विजेताओं की सात सदस्यीय टीम गठित की गई। कमेटी ने पहला पुरस्कार रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी और स्पोर्ट्स: ऐ वे ऑफ लाइफ संस्था के अध्यक्ष डा. कनिष्क पांडेय को देने की घोषणा की।

ध्यानचंद विजर्ड्स ने दो गोल से जीता प्रदर्शनी मैच

For the gem of hockey Jhansi sought Bharat Ratna Major Dhyan Chand remembered in jhansi
स्टेडियम में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय भानु प्रताप वर्मा एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रदर्शनी मैच में झांसी राइडर व ध्यानचंद विजाडर के मध्य खेला गया, जिसमें ध्यानचंद रिजाडर ने 02 गोल के स्कोर से मैच जीता। विजेता व उपविजेता टीमों को मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की स्मृति में पूर्व ओलंपिक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों अशोक ध्यानचंद, सुजीत कुमार, तुषार खांडेकर, जफर इकबाल, श्री वीजे फिलिप्स, ओंकार सिंह, रोमियो जेम्स, जलालउद्दीन, विनीत कुमार, अशोक दीवान तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डा. आरपी सिंह, अब्दुल अजीज, श्री खुर्शीद अली, सुबोध खांडेकर, मो. युसुफ , आतिफ  इदरीस आदि को बुके, शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने वर्चुअल उद्बोधन में अपने स्कूली जीवन में हॉकी के प्रति लगाव की जानकारी दी। मैच प्रारंभ होने से पूर्व आर्मी बैंड ने देश भक्ति के गीतों की धुनों को सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
 

मेरठ में दद्दा के नाम पर बना रहा है क्रीड़ा विश्वविद्यालय: उपेंद्र तिवारी

For the gem of hockey Jhansi sought Bharat Ratna Major Dhyan Chand remembered in jhansi
संबोधित करते खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

झांसी की पहचान हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद से है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने प्रदेश सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। उक्त बातें प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने हीरोज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कहा।
खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर क्रीड़ा विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। कहा कि क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के प्रयासों का परिणाम है कि दद्दा के जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में घोषित किया गया। विधायक रवि शर्मा ने विधायक निधि से हीरोज ग्राउंड के सामने पहाड़ी पर स्थित ध्यानचंद की मूर्ति के पास बड़े अक्षरों में ‘आई लव झांसी’ लिखा जाएगा। यह झांसी से गुजरने वाली ट्रेनों और यहां की जनता को दूर से दिखाई देगा। समाज सेविका अनुराधा शर्मा, डा. चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदीप जैन आदित्य ने भी लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम आयोजक मेजर ध्यानचंद के  पुत्र अशोक ध्यानचंद ने झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धन्नूलाल गौतम, समाज सेविका डॉ. नीति शास्त्री, जीवनधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नीलेश बुधौलिय सहित सभी अतिथियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल रिछारिया, मनीष पाठक, सोम तिवारी, शालिनी गुरबक्शानी, अशोक गुरबक्शानी, अजय चड्ढा, राम कुमार शुक्ला, कन्हैया कपूर, इम्तियाज हुसैन, संजय चड्ढा, अशोक सेन पाली, इशरत अली आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed