फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   For the first time in BU, three girl students will get gold medal together

बीयू में पहली बार एक साथ तीन छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

Tue, 14 Dec 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
For the first time in BU, three girl students will get gold medal together
झांसी। 10 जनवरी को होने वाले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बार एक साथ तीन छात्राओं को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिए जाएगा। सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक 92 फीसदी अंक लाने पर राजकीय महिला महाविद्यालय की एमए इतिहास की आरती कुमार, रूपिका रायकवार, सबीहा के नामों की कमेटी ने सिफारिश की है। एमए की परीक्षाओं और छात्राओं में सर्वाधिक अंक लाने पर भी इन्हीं तीनों को एक-एक कुलाधिपति रजत पदक मिलेगा।
विज्ञापन

एमएससी में टॉप करने पर अन्नापूर्णी अम्मल, एमकॉम में उदित बक्शी, एमलिब में वंदना कुमारी, एमएई में स्पर्श गुप्ता, एमबीए में शिवांगी धुरिया, एमएड में रविंद्र कुमार, एमएससी कृषि में पायल चौधरी, एमसीए में निदा सिद्दीकी, एमएसडब्ल्यू में स्वाति बुरमान, एलएलएम में निकिता सक्सेना को टॉप करने पर कुलाधिपति रजत पदक दिया जाएगा। वहीं, बीएससी में टॉप करने पर रोशनी सिंह, बीकॉम में आदित्य प्रताप सिंह, बीएससी कृषि में श्रेया रावत, एलएलबी में साक्षी चौधरी, बीलिब में लोकेश कुमार, एमबीबीएस में सौम्या तिवारी, बीटेक में शरद यादव, बीएड में विष्णु कुमार, बीबीए में साक्षी अग्रवाल, बीसीए में शिवानी गुप्ता, बीएससी ऑनर्स में सना परवीन, बीपीएड में शुभम मोदी, बीपीईएस में शैलजा बाजपेयी, बीएचएम में राधा साहू, बीएएलएलबी में अक्षय यादव, बीफार्मा में जुलफा नसीर को टॉप करने पर कुलाधिपति रजत पदक मिलेगा। इसके अलावा बीए में प्रथम स्थान लाने पर अर्चना देवी व अंकित प्रजापति, द्वितीय स्थान लाने पर अर्चना सिंह और तृतीय स्थान लाने पर कीर्ति राजपूत को कुलाधिपति कांस्य पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन

त्रुटि है तो दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बीयू प्रशासन का कहना है कि जिन मेधावियों को पदक मिलने हैं, उनकी अनंतिम श्रेष्ठता सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट, कॉलेज के लॉगिन पर अपलोड कर दी गई है। यदि किसी को आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में अथवा academic@bujhansi.ac.in पर 18 दिसंबर की शाम पांच बजे तक मेल कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 पदक बंटेंगे, 32 तो छात्राओं को मिलेंगे
इस बार भी दीक्षांत समारोह में बंटने वाले कुलाधिपति पदकों में छात्राओं का जलवा कायम है। समारोह में कुल 36 पदक बंटने हैं। इनमें से 32 तो छात्राओं को ही दिए जाएंगे। जबकि, महज चार पदक छात्रों के हाथ आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed