फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   For development work, Railways changed the routes of seven trains including Vande Bharat.

Jhansi News: विकास कार्य के वास्ते रेलवे ने बदले वंदे भारत समेत सात ट्रेनों के रास्ते

Fri, 13 Sep 2024 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
For development work, Railways changed the routes of seven trains including Vande Bharat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेल यात्रियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले दिल्ली मंडल, फिर काजीपेट और अब आगरा मंडल के बाद स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ट्रेनें प्रभावित होने जा रही हैं। रेलवे ने जानकारी साझा कर बताया कि 15 सितंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का संचालन नियमित के स्थान पर बदले समय और मार्ग से किया जाएगा।
मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस अछनेरा-बिचपुरी के रास्ते चलेगी। 16 सितंबर को अमृतसर-नांदेड़ अछनेरा-बिचपुरी के रास्ते चलेगी। 16 सितंबर को हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस अछनेरा जंक्शन और बिचपुरी के रास्ते चलेगी। विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 16 सितंबर को अछनेरा-बिचपुरी के रास्ते चलेगी। एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 सितंबर को बिचपुरी-अछनेरा के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। 15 सितंबर को मदुरै-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस बिचपुरी-अछनेरा के रास्ते चलेगी। पटना-कोटा एक्सप्रेस 16 सितंबर को पथौली-बयाना के रास्ते गंतव्य को पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, गाेंडवाना एक्सप्रेस, चेन्नई गरीब रथ एक्सप्रेस, सिकंदराबाद दूरंतो, तेलंगाना एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी, अंडमान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे से लेकर 6 घंटे तक अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी की जाएंगी। रेलवे ने असुविधा से बचने के लिए यात्रियों से हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर यात्रा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed