फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Food safety officer took sample of wheat caught in Madavara

Jhansi News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मड़ावरा में पकड़े गए गेंहूं का लिया नमूना

Fri, 05 Apr 2024 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Food safety officer took sample of wheat caught in Madavara
फालोअप
विज्ञापन

विगत दिवस शरवती मार्का वाली बोरियों में ग्रेडिंग कर भरा जा लोकल गेहूं एसडीएम ने किया था सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-मड़ावरा। मड़ावरा में लोकल गेहूं को हाई क्वालटी की मार्का प्रकरण को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लिया है, बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने वहां पर छापामारी करते हुए, पकड़े गए गेहूं के नमूने लिए, साथ ही उन्हें प्रयोगशाला में भेजते हुए, जनपद मुख्यालय पर वाद चालने की बात कही जा रही है।

बुधवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा भूपेंद्र सिंह को सूचना मिली कि कस्बे में कुछ ग्रडिंग कंपनी बड़े पैमाने में गेहूं का स्टॉक कर कुछ घालमेल करने में लगी हुई हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने क्षेत्राधिकारी आरके श्रीवास्तव व पुलिस बल के साथ छापामारी की, वहां पर कई नामी गिरामी कंपनी आर्शीवाद, टनाटन, टाॅप टेन, जैसकी कई कंपनियों के मार्का लगी बोरियों शरवती गेहूं की जगह लोकर गेंहूं को ग्रेडिंग किया जा रहा था। उपजिलाधिकारी ने तीन कंपनी अंशुल इंटरप्राइस, अमन ट्रेडर्स व रूपेश कुमार एंड कंपनी को सीज करने के लिए मंडी सचिव को निर्देश दिए, तो वहीं गेंहूं से लदे तीन ट्रेकों को सीज किया गया। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार वहां पर छापामारी कर पकड़े गए गेहूं के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी मड़ावरा ने बताया कि इन सभी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed