फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   food court started in december

दिसंबर तक चालू हो जाएगा ‘फूड कोर्ट’

Sat, 11 May 2019 12:33 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 11 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
food court started in december
food court - फोटो : amarujala
झांसी। रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स (सेंट्रल प्लेज) के ग्राउंड फ्लोर (भूतल) में दिसंबर तक खानपान की गतिविधियां शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। इस तल को फूड कोर्ट नाम दिया है, जिसमें अत्याधुनिक रेस्टोरेंट व फास्ट फूड की ब्रांडेंड दुकानें संचालित होंगी। बाकी निर्माण कार्य चलता रहेगा। कंपनी ने दो सौ वर्ग फीट जगह के पचास लाख रुपये रेट तय किए हैं। छह मंजिला इस कांपलेक्स के दो तल भूतल में हैं और चार ऊपर बन रहे हैं। ऊपर के दो तलों में होटल खोला जाएगा, जिसमें 70 से अधिक कमरे होंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सामने जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट गेट के बगले से दस हजार वर्ग फीट में मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स का निर्माण चल रहा है। साल 2011 में रेल विकास निगम लिमिटेड ने ठेका झांसी की एक कंपनी को दिया था। शर्त के मुताबिक पैंतालिस साल के लिए रेलवे की यह जमीन लीज पर कंपनी के पास रहेगी। ठेका लेने वाली कंपनी को स्वयं छह मंजिला कांपलेक्स का निर्माण कर उसकी देखरेख करनी होगी। बदले में रेलवे को हर साल तय राजस्व देना है। सात करोड़ रुपये में यह जमीन लीज पर दी गई है। रेलवे बोर्ड से नक्शा व अन्य शर्तों में सहमति में हुई देरी के कारण तीन साल पहले ही निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कंपनी ने भूतल (अंडर ग्राउंड) के दो तलों का निर्माण पूरा कर लिया है। इनमें सबसे नीचे के तल में पार्किंग और दूसरे तल में शॉपिंग मार्केट व अन्य दुकानें खुलनी हैं। इन दिनों सेकेंड फ्लोर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कंपनी ने ग्राउंड फ्लोर पर दिसंबर तक फूड कोर्ट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। ब्रांडेंड व आधुनिक तरीके से रेस्टोरेंट चलाने वाले कारोबारियों को ही जगह दी जा रही है, ताकि लोगों को उच्च गुणवत्ता का खानपान मिल सके। 200 वर्ग फीट जगह के लिए 50 लाख रुपये कीमत तय गई है।  उदाहरण के तौर पर अगर आपको चार सौ फीट जमीन में रेस्टोरेंट खोलना है तो उसके लिए एक करोड़ रुपये देना होंगे। बाकी सौदा पटने पर है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर जमीन को लीज पर दिया गया है। कांपलेक्स खुलने पर यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed