{"_id":"63499e18d2e41f7ade5d76c7","slug":"fog-come-before-15-days-rail-ingine-made-fog-divice-jhansi-news-jhs2309139130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पंद्रह दिन पहले कोहरे ने दी दस्तक, एंटी फॉग डिवाइस से लैस हुए रेल इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पंद्रह दिन पहले कोहरे ने दी दस्तक, एंटी फॉग डिवाइस से लैस हुए रेल इंजन
Fri, 14 Oct 2022 11:06 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:06 PM IST
सार
आम तौर पर नवंबर महीने से कोहरे की शुरूआत मानी जाती है। इसके मुताबिक रेलवे अपनी तैयारियां आरंभ करता है लेकिन, इस दफा 11 अक्तूबर से ही झांसी-बीना, झांसी-धौलपुर, झांसी-भीमसेन के बीच कोहरा नजर आने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस दफा कोहरे ने करीब पंद्रह दिन पहले ही झांसी रेल मंडल में दस्तक दे दी। कोहरे की चादर के असर से ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ने लगी हालांकि रेल अफसरों का कहना है कोहरे से निपटने के इंतजाम पहले ही पूरे किए जा चुके। झांसी मंडल के तीन सौ से अधिक लोकोमोटिव में जीपीएस आधारित फॉग डिवाइस लगाया गया है।
आम तौर पर नवंबर महीने से कोहरे की शुरूआत मानी जाती है। इसके मुताबिक रेलवे अपनी तैयारियां आरंभ करता है लेकिन, इस दफा 11 अक्तूबर से ही झांसी-बीना, झांसी-धौलपुर, झांसी-भीमसेन के बीच कोहरा नजर आने लगा। इसके चलते ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ने लगा। गोंडवाना समेत अन्य सवारी गाड़ियां प्रभावित हुईं।
वहीं, कोहरे के दौरान दृश्यता बरकरार रखने के लिए रेल इंजनों पर एंटी फॉग डिवाइस लगाए गए हैं। मंडल के तीन सौ लोको पर डिवाइस लगाए गए हैं। यह जीपीएस प्रणाली से जुड़ा रहेगा। इसकी मदद से कोहरे में आसानी से क्रॉसिंग एवं सिग्नल मिलेगा। यह डिवाइस शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जीटी एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस समेत अन्य लोकोमोटिव पर लगाए गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक कोहरे को लेकर लोको पायलटों को निर्देश जारी किए जा चुके। अन्य जरूरी उपाय भी किए गए हैं।
विज्ञापन
डबल डिसटेंस लाइन पर नहीं बजाएंगे जाएंगे पटाखे
कोहरे के दौरान लोको पायलट पटरी पर पटाखे बजाते हुए चलते हैं, जिससे सिग्नल की धुंध छट जाती है लेकिन, अब डबल डिसटेंस लाइन में इंटरलाकिंग सिग्नल हो जाने अब यहां पटाखे बजाने की जरूरत नहीं रह गई। अब सिर्फ सिंगल लाइन में ही लोको पायलट को इसे बजाना होगा।