{"_id":"603805b78ebc3ee97c56fe34","slug":"focus-sampling-in-jhansi-jhansi-news-jhs1895016118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोकस सैंपलिंग में 13 स्कूलों में 397 की कोविड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोकस सैंपलिंग में 13 स्कूलों में 397 की कोविड जांच
Fri, 26 Feb 2021 05:00 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 से 24 फरवरी तक स्कूलों में चले फोकस सैंपलिंग कार्य के दौरान बचे हुए विद्यालयों में बुधवार को ज्यादा टीमें लगाकर कोविड की सैंपलिंग की गई। बताया गया कि फोकस सैंपलिंग के दौरान 13 स्कूलों में 397 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें चार पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
जनपद में 10 से 24 फरवरी तक फोकस सैंपलिंग का कार्य टीम द्वारा किया जाना था। इसमें निर्धारित समय पर फोकस ग्रुप की जांच की जा रही थी। 23 फरवरी को विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारी व स्टाफ आदि की कोविड की जांच होनी थी। स्वेच्छा से अभिभावक की सहमति के साथ जांच कराने के लिए आने वाले विद्यार्थियों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
इसके लिए निर्धारित पांच टीमों में से दो ने तय विद्यालयों में जाकर सैंपलिंग कर ली। वहीं, तीन टीम 13 नंबर की ड्यूटी छह स्कूल में, टीम 16 की चार और टीम 25 की ड्यूटी चार स्कूलों में लगाई गई थी। कुल 14 स्कूलों में लगाई गई टीम सात स्कूलों में ही सैंपलिंग कर पाई, इसके चलते 24 फरवरी को अंतिम दिवस पर ज्यादा टीम लगाकर बची हुई जगहों पर सैंपलिंग की गई। अभियान में 237 की एंटीजन जांच हुई, जिसमें चार कोविड पॉजिटिव निकले। वहीं, 160 की आरटीपीसीआर जांच हुई, जिसमें कोई भी कोविड पॉजिटिव नहीं निकला।
विज्ञापन