फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   five thausend policeman take sequrity charge

पांच हजार पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी सुरक्षा

Mon, 29 Apr 2019 01:17 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 29 Apr 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
five thausend policeman take sequrity charge
poling party - फोटो : demo
झांसी। लोकसभा के लिए होने वाले सोमवार को मतदान के दौरान पूरे जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पांच हजार पुलिसकर्मी अर्द्धसैैनिक बलों के जवान चप्पेे- चप्पे पर सुरक्षा सुरक्षा संभालेंगे। इतना ही नहीं कई मतदान केंद्रों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। मतदान केंद्रों व बूथों पर सीसीटीवी  से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को 941 केंद्रों पर होने वाले मतदान को निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। जिले के बल्नरेबल 30 व क्रिटिकल 242 बूथों पर अंदर व बाहर अर्द्धसैनिक व पीएसी बल तैनात रहेगा। अर्द्ध सैनिक और पीएसी बल की 14 कंपनियों ने डेरा जमा लिया है।  वहीं, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी कोई गड़बड़ी न कर सकें इसके लिए सुरक्षा बलों को दायित्व दिया गया है। मतदान की गोपनीयता भंग न हो इसके लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का बटन दबाने के दौरान मीडिया से जुड़े लोग भी फोटो न ले सकेंगे। हालांकि, कतारबद्ध मतदाताओं की तस्वीर लेने पर रोक नहीं होगी। इसका दायित्व जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट निभाएंगे।
विज्ञापन


यह रहेगी व्यवस्था
01- मतदान केंद्र पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों में से एक जवान मतदेय स्थल के प्रवेश द्वार पर रहेगा। यह जवान ऐसे स्थान पर खड़ा होगा जहां से मतदेय स्थल के अंदर की हर कारगुजारी देख सके। इस जवान का दायित्व होगा कि कोई मतदान कर्मी या बाहरी व्यक्ति मतदान कक्ष में कोई अनियमितता न कर सके। मतदान अवधि में कोई बाहरी व्यक्ति ईवीएम एवं केंद्र तक नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


02- मतदान केंद्र पर यदि कोई मतदाता नहीं है तो पोलिंग पार्टी के सदस्य या पोलिंग एजेंट किसी प्रकार से मतदान न कर सकें या प्रयास न करें, यह सुनिश्चित करना सुरक्षा बल का दायित्व होगा। कोई मतदान कर्मी यदि किसी मतदाता के साथ वोटिंग कंपार्टमेंट या ईवीएम के समीप जाने का प्रयास करता है तो सुरक्षा कर्मी उसे रोकेगा। कोई पोलिंग एजेंट या मतदान कर्मी किसी मतदाता को इशारे या अन्य हाव-भाव से डराने का प्रयास करता है तो सुरक्षा जवान उसकी खबर लेंगे।

‘पुलिस कर्मी बूथ पर किसी से खाने-पीने की कोई सामग्री नहीं लेंगे। बूथ से पांच मिनट के लिए भी वह हटेंगे भी नहीं। मतदान शुरू होने से दो घंटे पहले ही मुस्तैद हो जाएंगे।’
डॉ ओ पी सिंह
एसएसपी

मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध
मतदान केंद्र में मोबाइल पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। कोई भी व्यक्ति मतदान केन्द्र पर मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। पोलिंग पार्टी और जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है वही मोबाइल ले जा सकेंगे। पोलिंग एजेंट भी मोबाइल नहीं रख सकेंगे।

कड़ी सुरक्षा में लाई जाएंगी ईवीएम
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच भेाजला मंडी लाकर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा झांसी महानगर समेत बबीना, मऊरानीपुर र्की ईवीएम रखी जाएंगी। इस स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बेहद कड़ी रहेगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के मानक तय कर दिए हैं। स्ट्रांग रूम के अंदर किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसका केवल एक प्रवेश द्वार होगा वह भी मेटल डिटेक्टर डोर फ्रेम से कबर्ड किया जाएगा और मानक के अनुसार सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। इसके अंदर केवल अधिकृत व्यक्ति और पहचान पत्र रखने वाले कर्मियों को ही अंदर जाने दिया जाएगा। किसी भी दशा में अन्य किसी व्यक्ति को ईवीएम व वीवीपैट बाहर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ईवीएम और वीवीपैट स्ट्रांग रूम में प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए डबल लॉक से सील कराकर रखी जाएंगी। इसके प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन यंत्र आदि की व्यवस्था रहेगी। आने जाने वालों की लाग बुक में प्रविष्टि की जाएगी। इसी सुरक्षा के लिए डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। साथ ही सीआरपीएफ की तैनाती भी स्ट्रांगरुम की सुरक्षा में की जा सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी राहुल मिठास ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।


432 टीमें भी तैयार
जिले के सभी बूथों नजर रखने के लिए पुलिस व प्रशासन की 432 मोबाइल टीमें सक्रिय हैं। मतदान  वाले दिन पुलिस की 144 टीमों में तीन सब इंस्पेक्टर और 8 आरक्षी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, प्रशासन स्तर पर गठित 144 टीमों में सेक्टर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नजर रखी जाएगी। यह टीमें जिले के सभी बूथों पर पहुंचकर अंदर व बाहर की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को देंगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल मौके पर कार्रवाई होगी। मतदान के दिन टीमें मतदाताओं को प्रलोभन देने, रुपये व शराब बांटने की गतिविधियों पर भी अपने स्तर से नजर रखेंगी। अवैध शराब और नकदी के मूवमेंट की चेकिंग के लिए जिले 56 बैरियरों पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed