फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five station baggage sanitization machine

पांच स्टेशनों पर लगेगी बैगेज सैनिटाइजिंग मशीन

Thu, 23 Jul 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five station baggage sanitization machine
झांसी। रेल मंडल के झांसी, ग्वालियर, चित्रकूट, बांदा व ललितपुर स्टेशन पर बैगेज सैनिटाइजिंग मशीन लगने जा रहीं हैं। इस मशीन की मदद से यात्री अपने सामान को दस रुपये देकर सैनिटाइजर करा सकेंगे। साथ ही अगर यात्री चाहे कि अपने अपने सामान को प्लास्टिक कवर और टेप से सील करा लें तो इसके लिए उसे 40 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान एक जून से चलाईं जा रहीं स्पेशल ट्रेनों में यात्री बेहद सतर्कता से सफर कर रहे हैँ। इनमें झांसी होकर अप और डाउन की 28 ट्रेनें निकल रहीं हैं। इन ट्रेनों में सिर्फ जरूरतमंद लोग ही टिकट बनवा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अब झांसी, ग्वालियर, चित्रकूट, बांदा व ललितपुर स्टेशन पर बैगेज सैनिटाइजिंग मशीन लगने जा रहीं हैं। इस मशीन की मदद से यात्री अपने सामान को दस रुपये देकर सैनिटाइजर करा सकेंगे। साथ ही अगर यात्री चाहे कि अपने अपने सामान को प्लास्टिक कवर और टेप से सील करा लें तो इसके लिए उसे 40 रुपये देने होंगे। झांसी स्टेशन के लिए एक साल की लाइसेंस फीस दो लाख रुपये, ग्वालियर के लिए एक लाख रुपये, ललितपुर, बांदा व चित्रकूट स्टेशन के लिए 75 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए ठेका हो गया है। जल्द ही बैगेज सैनिटाइजिंग मशीन लग जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed