फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five rings including gold chain looted from bullion trader in Jhansi

UP: सर्राफा कारोबारी से लूटी सोने की चेन समेत पांच अंगूठियां, विवाह समारोह में शामिल होने आये थे दीनदयाल सोनी

Wed, 31 Jan 2024 08:37 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Wed, 31 Jan 2024 08:37 PM IST
सार

झांसी में बुलेट सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से सोने की चेन और अंगठियां लू लीं। इनकी कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Five rings including gold chain looted from bullion trader in Jhansi
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलेट सवार बदमाशों ने बुधावर को सेसा गांव के पास सर्राफा कारोबारी से एक सोने की जंजीर समेत पांच अंगूठियां लूट लीं। इनकी कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। सर्राफा कारोबारी से लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सर्राफा कारोबारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


जालौन के जयप्रकाश नगर निवासी दीनदयाल सोनी मंगलवार को चिरगांव में शादी समारोह में शामिल होने आये थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से घर के लिए निकले। कारोबारी का कहना है सेसा गांव के पास सर्विस रोड पर पहुंचते ही दो बुलेट सवार चार बदमाश आ गए। बाइक के सामने बुलेट लगाकर बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसकी सोने की जंजीर समेत पांच अंगूठी लूट लीं। इसके बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया और चारों पूंछ की ओर निकल भागे।
विज्ञापन


लूट से हकबकाए कारोबारी दीनदयाल ने 112 नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल किया और घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ रामवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। सर्राफा कारोबारी से सीओ ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। कार्यवाहक प्रभारी महेश चंद्र यादव का कहना है कि कारोबारी ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को नहीं मिल रहे चश्मदीद
सर्राफा कारोबारी से लूट की सूचना मिलने पर वहां पूंछ समेत कई थानों से फोर्स पहुंच गई। सीओ रामवीर सिंह भी काफी देर तक वहां लोगों से पूछताछ करते रहे, लेकिन काफी देर तक पूछताछ के बाद भी पुलिस अफसरों को कोई चश्मदीद नहीं मिला। पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस जगह सर्राफा कारोबारी ने लूट की बात बताई वहां हर समय वाहनों का तांता लगा रहता है। पैदल, बाइक सवार, ट्रक, बस इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। काफी देर तक तलाशने के बाद भी कोई चश्मदीद सामने नहीं आया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, सर्राफा कारोबारी दीनदयाल कुछ देर बाद ही अपने घर चला गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed