फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five new medicines including oral chemotherapy are now available in the medical college.

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में अब ओरल कीमोथेरेपी समेत पांच नई दवाएं उपलब्ध

Fri, 26 Jun 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 26 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Five new medicines including oral chemotherapy are now available in the medical college.
झांसी। मेडिकल कॉलेज में गंभीर रोगियों के इलाज की सुविधाओं को विस्तार देते हुए पांच महत्वपूर्ण दवाओं को ड्रग लिस्ट में शामिल किया गया है। इनमें ओरल कीमोथेरेपी, आंतरिक रक्तस्राव रोकने वाली दवा और गंभीर संक्रमण में इस्तेमाल होने वाली प्रभावी एंटीबायोटिक भी शामिल है। नई दवाओं के शामिल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की ड्रग लिस्ट में दवाओं की संख्या बढ़कर 711 हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अब तक इन दवाओं की उपलब्धता नहीं होने से कई मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती थी। इससे मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ बढ़ता था। गंभीर रोगियों की जरूरत को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पांच नई दवाओं की खरीद की है।
विज्ञापन

नई दवाओं में सोडियम क्लोराइड तीन फीसदी इंजेक्शन, कैपेसिटाबीन, टर्लिप्रेसिन, कोलिस्टिन और मिथाइल प्रेडनिसोलोन शामिल हैं। इनके उपलब्ध होने से कैंसर, गंभीर संक्रमण, एलर्जी, अस्थमा, गठिया और आंतरिक रक्तस्राव जैसी स्थितियों में मरीजों को मेडिकल कॉलेज में ही उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर उपचार देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पांच नई दवाओं को सूची में शामिल करने से मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें बाहर से दवा खरीदने की जरूरत कम होगी। - डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed