फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five lakh devotees will visit Maa Pitambara in Navratri

Jhansi News: नवरात्र में पांच लाख श्रद्धालु करेंगे मां पीतांबरा के दर्शन

Fri, 17 Mar 2023 11:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Five lakh devotees will visit Maa Pitambara in Navratri
झांसी। चैत्र नवरात्र में दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में मां के दर्शनों के लिए पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसमें भी नवरात्र की प्रथमा, अष्टमी, नवमी के अलावा शनिवार को सर्वाधिक भीड़ रहेगी। स्थानीय प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। नवरात्र के दौरान मंदिर के आसपास का इलाका नो व्हीकल जोन घोषित रहेगा।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र 22 मार्च से शुरू होंगे। इसके मद्देनजर दतिया में स्थित पीतांबर पीठ पर सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। पिछली नवरात्र में नौ दिनों के भीतर चार लाख से अधिक श्रद्धालु पीतांबरा पीठ पहुंच थे। लेकिन, इस बार लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के मां के दर्शनों के लिए पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन भी उसी तरह से तैयारी में जुटा है। प्रथमा, अष्टमी व नवमी के अलावा नवरात्र के बीच में पड़ने वाले शनिवार (25 मार्च) को 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बाकी पांच दिनों में रोजाना 30 से 40 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दतिया प्रशासन द्वारा प्लान तैयार कर लिया गया है। मंदिर के इर्दगिर्द चारों ओर एमपी पुलिस के अलावा एसएएफ के 250 जवानों की तैनाती की जाएगी। इसमें महिला पुलिस की भी बड़ी संख्या रहेगी। आसपास का पूरा इलाका नो व्हीकल जोन रहेगा। गाड़ियों की मंदिर से दूर चार स्थानों पर पार्किंग कराई जाएगी। मां के दर्शन के लिए लोगों को तकरीबन एक किमी पैदल चलना होगा। मंदिर में श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जाएगा। कतारबद्ध ढंग से दर्शन करते ही उन्हें आगे बढ़ा दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के बाहर भी भीड़ का जमघट नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच से रात 10 बजे तक होंगे दर्शन
झांसी। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां पीतांबरा के दर्शन सुबह पांच बजे से लेकर रात 10 बजे तक कर सकेंगे। दोपहर में 12 से दो बजे के बीच गर्भगृह की लाइट बंद रहेगी। यह मां का शयन काल होगा। हालांकि, इस दौरान भी श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला जारी रखा जाएगा।

नवमी को होगा हवन और भंडारा
झांसी। पीतांबरा पीठ के व्यवस्थापक बीपी पाराशर ने बताया कि सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार मंदिर प्रबंधन के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि नवमी पर मंदिर में हवन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भंडारा भी होगा। इसमें बाहरी श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय भी भारी संख्या में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed