{"_id":"58fa5f1f4f1c1bff568b5049","slug":"five-hours-stopped-work-in-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में पांच घंटे ठप रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में पांच घंटे ठप रहा कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
medical college jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक उन्होंने काम बंद रखा। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में मांगों पर सहमति बनने पर वे काम पर लौट आए।
मेडिकल कालेज में पिछले दिनों जूनियर डाक्टर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बीच हुई मारपीट का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में चार जूनियर डाक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इससे गुस्साए कुछ जूनियर डाक्टरों ने बीते रोज सीएमएस के आवास पर हंगामा किया था। आक्रोशित सीएमएस ने इस्तीफे तक की पेशकश कर दी थी। लेकिन, उन्हें मना लिया गया। जबकि, शुक्रवार को मेडिकल कालेज के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
उनकी मांग थी कि मारपीट मामले की जांच के लिए गठित की गई कमेटी में कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएससी की तैनाती की जाए। सीएमएस को कार्यालय और आवास पर सुरक्षा प्रदान की जाए। ठेका कर्मचारियों का वेतन उनके अकाउंट में भेजा जाए। कर्मचारियों की मांग पर प्राचार्य ने जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी में राजकीय नर्सेस संघ की प्रदेश अध्यक्ष रानी वर्मा, तृतीय श्रेणी कर्मचारी डी पी सिंह गौर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोशन लाल को शामिल कर दिया है। इसके अलावा सीएमएस को सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य मांगों को पूरा करने का भी भरोसा दिया। इस पर कर्मचारी मान गए। सुबह मरीजों को परेशान होना पड़ा। यहां तक कि ओपीडी के पर्चे बनाने का काम भी तकरीबन दो घंटे तक ठप रहा। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पर्चे बनवाए गए।
विज्ञापन
कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर
जूनियर डाक्टर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बीच हुई मारपीट के मामले में चार जूनियर डाक्टरों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब थाना नवाबाद पुलिस ने डाक्टर की शिकायत पर कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। डा. शिवकुमार ने नवाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कर्मचारी आनंद, प्रिंस, नसीरुद्दीन, रोशन, सुनील और शहाबुद्दीन समेत एक अज्ञात ने उनके साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। इस पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।