फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   five hospital got award

Jhansi News: झांसी मंडल के पांच अस्पतालों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

Mon, 02 Jan 2023 11:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
five hospital got award
झांसी। झांसी मंडल के छह में से पांच जिला स्तरीय अस्पतालों ने कायाकल्प अवार्ड की सूची में अपनी जगह बनाई है। इसमें ललितपुर के महिला अस्पताल ने 91.70 फीसदी अंक हासिल कर मंडल में पहला और प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। इसे पांच लाख की पुरस्कार राशि दी गई है।
विज्ञापन

झांसी का महिला अस्पताल 80.67 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में 42वें और जिला अस्पताल 80.4 प्रतिशत अंक के साथ 43वें, 78.38 फीसदी अंक लाकर जालौन का जिला अस्पताल 59वें व 74.39 फीसदी अंक प्राप्त करने पर ललितपुर का जिला अस्पताल 79वें स्थान पर आया है। इन सभी को तीन-तीन लाख का इनाम दिया गया है। एनएचएम के झांसी मंडल के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि दिल्ली के अधिकारी केंद्र सरकार के मेरा अस्पताल पोर्टल के जरिए मरीजों को फोन करके अस्पतालों की व्यवस्थाओं और सेवाओं की जानकारी लेते हैं। मरीजों की संतुष्टि के प्रतिशत के आधार पर 15 फीसदी वेटेज प्रदान किया जाता है। कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल का रखरखाव, साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण, ईको सिस्टम, संक्रमण नियंत्रण, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता को बढ़ावा देने के कामों के साथ अस्पताल की चहारदीवारी के बाहर की व्यवस्थाओं को देखा जाता है। अगले चरण में मंडल के सभी सीएचसी, पीएचसी अवार्ड स्कीम में बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने सभी अस्पतालों के अधिकारियों व उनकी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed