फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Telangana Express created a stir, five guns and 23 cartridges found in unclaimed bags

झांसी : तेलंगाना एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, लावारिस बैगों में मिली पांच बंदूकें और 23 कारतूस

Sat, 11 Sep 2021 02:43 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 11 Sep 2021 02:43 PM IST
सार

बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन पर रुकी तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो लावारिस बैगों में पांच बंदूकें और 23 कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन में बंदूक ले जाने वालों की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बैग में हैदराबाद की एक सिक्योरिटी कंपनी के कार्ड और दो शस्त्र लाइसेंस भी पाए गए। 

विज्ञापन
Jhansi: Telangana Express created a stir, five guns and 23 cartridges found in unclaimed bags
तेलंगाना एक्सप्रेस में बैग में मिली बंदूके।

विस्तार

बृहस्पतिवार रात 1.20 बजे हैदराबाद से नई दिल्ली जाने वाली 02723 तेलंगाना एक्सप्रेस प्लेटफार्म पांच पर खड़ी थी। इस बीच ट्रेन के जनरल कोच में सवार एक यात्री ने प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह व अन्य स्टाफ को डिब्बे में लावारिस बैग रखे होने की सूचना दी।
विज्ञापन


आरपीएफ ने कोच से दो लावारिस बैग बरामद किए। इन बैगों को सावधानी पूर्वक खोला गया तो उनमें पांच एसबीबीएल बंदूकें, 23 कारतूस, मोबाइल के अलावा मोहम्मद रफीक व माजिद नाम के दो शस्त्र लाइसेंस भी बरामद हुए।
विज्ञापन


एसपी रेलवे मोहम्मद इमरान का कहना है कि बंदूकें हैदराबाद की किसी सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारियों की लग रही हैं। इस संबंध में हैदराबाद पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही सत्यता का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed