फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   first day 1.56 lac child polio medication

पहले दिन 1.56 लाख ने पी दो बूंद जिंदगी की

Mon, 20 Jan 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
first day 1.56 lac child polio medication
first day 1.56 lac child polio medication
झांसी। सघन पल्स पोलियो अभियान के दौरान रविवार को शून्य से पांच वर्ष तक के 1,56,734 यानी 49.78 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सोमवार से 24 जनवरी तक कार्यक्रम के अंतर्गत गठित टीमें पूरे जनपद में माइक्रोप्लान के अनुसार छूटे हुए बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पोलियो बूथ का शुभारंभ एडी हेल्थ डॉ. एसबी मिश्रा ने किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. जीके निगम, डॉ. रेखा रानी, डॉ. वसुधा अग्रवाल, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. एनके जैन मौजूद रहे। रोटरी क्लब ऑफ झांसी फोर्ट संस्था की ओर से सदर बाजार में कैंप लगाया। इसमें अमेरिका के कैलीफोर्निया से आई दस सदस्यीय टीम व डब्ल्यूएचओ की टीम ने अहम भूमिका निभाई। 276 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान संजय दत्त शर्मा, नितेश गुप्ता, दीपक मसन्दरा, सुश्रुत मिश्रा, संजय सिंह, पवन भंडारी, विकास पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के शास्त्री सर्वोदय अस्पताल में चाल माह की अरसीत को पोलियो की दवा पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सीमा मोदी, नीति शास्त्री, डॉ. राकेश बाबू गौतम, हरि सेवक, भगिनी मंडल महिला सहायक संघ की किरण पांडेय, नीलम गुप्ता, निरुपमा चौबे, राजीव शर्मा, अनुराधा श्रीवास्तव, निरुपमा मोहन मौजूद रहीं। नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से लगे कैंप में 191 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान अतुल किलपन, अतुल अग्रवाल, ब्रजकिशोर सेन, संदीप कुमार गुप्ता, जावेद खान, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed