फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First attemt college in shoot after that her house shoot from gun

दुस्साहस: पहले क्लास रूम में छात्र को गोली मारी, फिर घर जाकर कर दी छात्रा की हत्या

Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
First attemt college in shoot after that her house shoot from gun
घटना के बाद... - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की दोपहर बुंदेलखंड महाविद्यालय के एक छात्र ने दुस्साहसिक तरीके से क्लास रूम में पढ़ रहे सहपाठी को गोली मार दी। इसके बाद उसने सीपरी थाना क्षेत्र स्थित गोंदू कंपाउंड चाणक्यपुरी कॉलोनी पहुंचकर कॉलेज की ही एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को देख इकट्ठा हुए मुहल्ले के लोगों ने आरोपी को पक ड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


बुंदेलखंड महाविद्यालय के एल - 4 रूम में दोपहर एमए मनोविज्ञान द्वितीय वर्ष की कक्षा चल रही थी, जिसमें छह विद्यार्थी मौजूद थे। तकरीबन साढ़े बारह बजे पीरियड पूरा होने के बाद कक्षा में दूसरी पंक्ति में बैठे मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के मंथन सिंह सेंगर ने आगे की पंक्ति में बैठे मथुरा के थाना शेरगढ़ के जटवारी गांव निवासी छात्र हुकुमेंद्र सिंह को गोली मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी छात्र मंथन कॉलेज से निकलकर गोंदू कंपाउंड के चाणक्यपुरम में रहने वाली एमए इतिहास द्वितीय वर्ष की छात्रा कृतिका त्रिवेदी के घर जा पहुंचा। कृतिका घर के बाहर अपनी दादी के साथ बैठी हुई थी। अचानक पहुंचे आरोपी ने छात्रा की गरदन पर पीछे से फायर झोंक दिया। इससे मौके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर छात्रा के पिता सुजीत घर के बाहर आए और उन्होंने भाग रहे आरोपी को एक पड़ोसी की मदद से दबोच लिया, जिसे मुहल्ले वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वहीं घायल छात्र और छात्रा को उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल में छात्रा ने दम तोड़ दिया। जबकि, घायल छात्र हुकुमेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि मंथन और हुकुमेंद्र आपस में दोस्त थे। दो साल पहले दोनों की कृतिका से दोस्ती हो गई थी। घटना में घायल हुकुमेंद्र अक्सर कॉलेज में कृतिका को लेकर मंथन पर फब्तियां कसता रहता था, जो मंथन को रास नहीं आती थीं। इसी से गुस्साए मंथन ने शुक्रवार को उक्त घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed