फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire in the warehouse, salty-biscuit worth 10 lakhs

गोदाम में लगी आग, 10 लाख के नमकीन-बिस्किट खाक

Sat, 16 Oct 2021 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fire in the warehouse, salty-biscuit worth 10 lakhs
झांसी। शुक्रवार की सुबह नवाबाद थाना इलाके में स्थित नमकीन-बिस्किट के एक गोदाम में आग लग गई, जिससे उसमें रखा तकरीबन दस लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया। घनी आबादी के इस क्षेत्र में आग बुझाने में दमकल दस्ते को भारी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग बारह घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

छनियापुरा निवासी आशीष वसरानी की आशीष कन्फेक्शनरी के नाम से कई ब्रांडों की नमकीन - बिस्किट की एजेंसी है। उन्होंने अपना गोदाम मुर्गा-मछली मार्केट से सटी बैंकर्स कॉलोनी में एक किराये की बिल्डिंग में बना रखा है। बिल्डिंग के तलघर और प्रथम तल पर स्थित दुकान में उन्होंने अपना माल भरकर रखा हुआ था। जबकि, इसके ऊपर तीन परिवार किराये से रहते हैं। सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे आसपास के लोगों को बिल्डिंग में से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना आशीष को दी और वो तत्काल मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर दमकल दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। इस दरम्यान आग फैल चुकी थी और बिल्डिंग में से लपटें निकलने लगीं थीं। पहले बिल्डिंग के ऊपरी माले में रहने वाले परिवारों को बाहर निकाला गया। प्रथम तल की दुकान में रखा कुछ माल भी बचा लिया गया। लेकिन, गोदाम में आग दिन भर सुलगती रही। शाम सात बजे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटीं रहीं। एहतियातन तीन दमकल दस्ते रात भर मौके पर मौजूद रहे। गोदाम संचालक ने बताया कि आग से तकरीबन दस लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। चीफ फायर ऑफिसर केके ओझा ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed