फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fire in dumping zone

पंचवटी डंपिंग जोन में लगी आग

Sat, 01 Jun 2019 12:53 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
fire in dumping zone
dumping zone jhansi - फोटो : amarujala
झांसी। पंचवटी के डंपिंग जोन में कचरे के ढेर में आग लगने से वातावरण दूषित हो रहा है। दो दिन से लगातार मशीनों से पानी का छिड़काव कर उस पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है पर सफलता नहीं मिल रही है। आसपास धुआं फैल गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पंचवटी स्थित डंपिंग जोन में आग लग गई थी लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। डंपिंग जोन में कर्मचारियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि वहां काम करना मुश्किल हो रहा था। जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी तब जाकर वहां पर आग बुझाने के लिए जेट मशीनें भेजी गईं। लगातार पानी की बौछार के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन

शहर के डंपिंग जोन शहरवासियों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। लगातार होने वाली आगलगी की घटनाओं से शहर का वातावरण दूषित हो रहा है तो दूसरी ओर लोगों का खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। पूर्व में सीपरी बाजार में कांशीराम पार्क के पीछे स्थित डंपिंग जोन में लगातार आग लगने की घटनाओं से वहां के लोग परेशान हो चुके थे। नगर निगम हर उपाय कर चुका था पर सुधार नहीं हो रहा था। अंत में उसे बंद कर दिया। अब पंचवटी का डंपिंग जोन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डंपिंग जोन में आग लगने की घटनाओं पर नगर निगम सख्त नहीं हो रहा है। अगर आग नहीं बुझी तो प्रदूषण विभाग मौका मुआयना कराकर कार्रवाई करेगा। - वीके मिश्रा, प्रदूषण विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed