फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fire in cloath shop

कपड़े की दुकान में लगी आग, हड़कंप

Fri, 27 Dec 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
fire in cloath shop
कोयले वाली गली में दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी और लोग। - फोटो : REPORTERS
झांसी। थाना सीपरी बाजार स्थित कोयले वाली गली मेें बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे एक कपड़े की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देकर लोग आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान में रखा हजारों रुपये का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार स्थित ताज कंपाउंड निवासी मुस्लिम अंसारी की कोेयले वाली गली में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच अचानक दुकान अंदर से धुआं निकलते देखा। घबराकर आसपास के लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही समय के भीतर धुएं ने आग का रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकान से लपटेें उठने लगीं। दमकल कर्मियों के साथ आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुट गए। आसपास के दुकानदार भी सक्रिय होकर अपनी-अपनी दुकानें बचाने में लग गए। रात में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed