{"_id":"5900f3b14f1c1bb365c0ea85","slug":"fire-in-bike-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों के शोरूम में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियों के शोरूम में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
fire brigede
- फोटो : demo
बीती रात शिवपुरी रोड नंदनपुरा में स्थित टीवीएस कंपनी के टू व्हीलर शोरूम स्नेह ऑटोमोबाइल्स में भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग पचास लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि आग शोरूम की निचली मंजिल पर नहीं पहुंच पाई, अन्यथा नई गाड़ियों से बड़ा नुकसान हो सकता था।
मंगलवार - बुधवार की दरम्यानी रात तकरीबन डेढ़ बजे स्नेह ऑटोमोबाइल्स की ऊपरी मंजिल से आग की लपटें उठतीं दिखाई दीं। बगल के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और शोरूम संचालक को दी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। तब तक शोरूम की ऊपरी मंजिल पर रखे गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, एसेसरीज, कांफ्रेंस रूम, ट्रेनिंग रूम, एलईडी टीवी, एसी, प्रोजेक्टर और अन्य विद्युत उपकरण जलकर खाक हो चुके थे। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा सकी। गनीमत यह रही कि आग शोरूम के निचले हिस्से में नहीं पहुंच पाई, वरना और भी ज्यादा नुकसान हो जाता, क्योंकि नीचे साठ से अधिक नई दुपहिया गाड़ियां खड़ी हुईं थीं। इसके अलावा शोरूम से सटकर पेट्रोल पंप भी है। आग पेट्रोल पंप को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
शोरूम संचालक अंकित अग्रवाल ने बताया कि आग से ऊपरी मंजिल में रखा सारा सामान व फर्नीचर जल कर खाक हो गया है। आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है।