Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire department issues special helpline numbers

Jhansi News: दमकल विभाग ने जारी किए विशेष हेल्पलाइन नंबर

Sun, 08 Nov 2026 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fire department issues special helpline numbers
झांसी। दिवाली को देखते हुए अग्निशमन विभाग की ओर से विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के मुताबिक आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दें, जिससे तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति पर झांसी के लिए 9454418431 और 9454418432, मोंठ के लिए 9454418433 और 9454418434, मऊरानीपुर के लिए 7839861599, गरौठा के लिए 9454418435 और 9454418436 और समथर के लिए 6387341567 नंबर पर जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

आतिशबाजी की बिक्री समेत हादसों को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि आतिशबाजी की दुकानों के बीच कम से कम 50 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आतिशबाजी न बेचने के निर्देश दिए गए हैं। सीएफओ ने कहा कि आग लगने पर घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। पटाखों से कपड़ों में आग लगने पर दौड़ने के बजाय जमीन पर लेटकर लुढ़कने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed