फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire broke out in shops in Barua Sagar at midnight

Jhansi News: आधी रात को बरुआसागर में दुकानों में लगी आग

Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in shops in Barua Sagar at midnight
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार की रात बरुआसागर में मेन रोड पर स्थित आधा दर्जन दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठनें लगीं। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक दुकानों में रखा ज्यादातर सामान खाक हो चुका था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
बरुआसागर के कंपनी बाग के सामने गुमटियां व दुकानें बनी हुईं हैं। शुक्रवार की देर रात वहां स्थित एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। संचालक अपने परिवार के साथ दुकान में रहता है। कुछ ही देर में आग बड़ा रूप धारण कर पूरी दुकान में फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते संचालक अपने परिवार के साथ दुकान के बाहर आ गया। इसके बाद आग ने आसपास की जूता-चप्पल, किराना आदि की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल दस्ते मौके पर पहुंच गए और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान मालिक धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुशवाहा, किशोरी, विजय व अनुराग उर्फ कल्लू अग्रवाल को खासा नुकसान उठाना पड़ गया है।
विज्ञापन

वहीं, बबीना थाना इलाके के ग्राम बैदोरा में किसान करण सिंह के खेत में आग लग गई, जिससे खेत पर कटी हुई रखी फसल जल गई। आसपास के ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed