{"_id":"67d888126e462cfe7a05ce0c","slug":"fire-breaks-out-in-gt-express-engine-passengers-panic-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-514299-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जीटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जीटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में फैली दहशत
विज्ञापन
लोको पायलटों ने आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस के इंजन में रविवार की रात बसई स्टेशन के पास आग लग गई। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। आनन-फानन यात्री ट्रेन से उतरकर नीचे आ गए। लोको पायलटों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन लगभग पौने पांच घंटे तक खड़ी रही। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
ट्रेन संख्या 12616 जीटी एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर रविवार की रात 37 मिनट की देरी से झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां से ट्रेन रात 12 बजे भोपाल के लिए रवाना हुई। यहां से करीब 50 किलोमीटर आगे बढ़ने पर बसई स्टेशन के पास इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें उठती नजर आने लगीं। इस पर लोको पायलटों ने ट्रेक को रोक दिया।
इंजन में आग लगने की जानकारी होने पर यात्री दहशत में आ गए। वे अपनी सीट छोड़कर आनन-फानन कोचों से बाहर आ गए। इस बीच ट्रेन में सवार लोको पायलट अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने घटना की सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम पर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोको पायलटों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद दूसरा इंजन भेजा गया, जिसे ट्रेन से जोड़कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान, ट्रेन 4.40 घंटे ट्रैक पर खड़ी रही। पीछे से आ रहीं अन्य गाड़ियों को तीसरी लाइन से गुजारा गया।
विज्ञापन
इस संबंध में रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इंजन सिक होने की वजह से ट्रेन में आग लगी थी। लोको पायलटों ने आग पर काबू पा लिया था। दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इससे यातायात किसी तरह से प्रभावित नहीं हुआ।